Mango Chia Pudding: गर्मियों में बनाएं मैंगो चिया पुडिंग

ब्रेकफास्ट में हर कोई हल्का-फुल्का और हेल्दी खाना चाहता हैं। ऐसे में आप घर पर मैंगो चिया पुडिंग बना सकते हैं।
ये खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उतना बनाने में भी काफी आसान होता है। तो आइए जानते हैं, इसे बनाने की आसान रेसिपी...
मैंगो चिया पुडिंग बनाने की सामग्री- सबसे पहले 2 पके आम लें, इसके बाद 1 से 1/2 कप नारियल का दूध और 3 बड़े चम्मच शहद लें।
इसके साथ ही 4 बड़े चम्मच चिया बीज और 1/4 चम्मच दालचीनी, 2 बड़े चम्मच पिसी हुई बादाम निकाल लें।
बनाने की विधि- इसके बाद आम को अच्छे से धोकर उसे छील लें। अब इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और मुलायम प्यूरी बना लें।
अब एक कटोरा लें और उसमें चिया सीड्स को गर्म नारियल के दूध, शहद और थोड़ी सी दालचीनी के साथ मिलाएं। इसे रात भर के लिए भिगने के लिए छोड़ दें।
इसके बाद इसे बाहर निकालें और ताजा आम की प्यूरी में डालकर मिक्स करें। ऊपर से ठंडा चिया पुडिंग और ताजे आम के टुकड़े और उसके बाद बादाम डालें, परतों को दोहराएं।
इसे करीब एक घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। अब आपका मैंगो चिया पुडिंग बनकर रेडी है। आप इसे गार्निश भी कर सकते हैं।
More Stories