Logo
election banner
Ram Navami 2024: राम नवमी की तैयारियां जोरों पर की जाती हैं। आप प्रभु श्रीराम के आगमन पर उनका मंदिर विशेष तरीके से सजा सकते हैं।

Ram Navami 2024: साल 2024 की राम नवमी का दुनियाभर के रामभक्तों को बेसब्री से इंतजार हैं। 'लंबे वनवास' के बाद पहली बार रामलला अपने जन्म स्थल अयोध्या में बिराजे हैं। ऐसे में इस बार प्रभु के आगमन की खुशी अलग ही महसूस की जा रही है। आप भी अगर इस बार रामनवमी को विशेष बनाना चाहते हैं तो राम जी के मंदिर को खास तौर पर डेकोरेट कर सकते हैं। 

राम मंदिर डेकोरेट करने के लिए हमारे बताए 4 टिप्स बेहद काम आएंगे। इनकी मदद से आप अपने घर के पूजा स्थल को एक अलग ही लुक दे सकेंगे। हर कोई आपके डेकोरेशन की तारीफ करेगा। 

मंदिर डेकोरेट करने के टिप्स 

दीपक और मोमबत्तियां - घर के मंदिर में दीपक और मोमबत्तियां जलाने से सकारात्मक ऊर्जा और शांति का वातावरण महसूस होता है। आप विभिन्न प्रकार के दीपक और मोमबत्तियों का उपयोग कर सकते हैं, जैसे कि घी के दीपक, तेल के दीपक और सुगंधित मोमबत्तियां।

इसे भी पढ़ें: Ram Navami 2024: रामनवमी पर प्रभु श्रीराम को लगाएं पंजीरी का भोग, 10 मिनट में होगी तैयार, सीखें बनाना

नए पर्दे डालें - घर के मंदिर को अलग लुक देने के लिए आप पुराने पर्दे बदलकर नए पर्दे लगा सकते हैं। इसके लिए ब्राइट कलर के पर्दों का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से मंदिर कलरफुल महसीस होगा। 

डेकोरेटिव लाइट्स - आजकल बाजार में सस्ती कीमत पर रंग-बिरंगी इलेक्ट्रिक लाइट्स मिलने लगी हैं। इन्हें मंदिर में लगाकर उसे खूबसूरत लुक दिया जा सकता है। इसके लिए एलईडी लाइट्स का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें: चैत्र नवरात्रि छठा दिन: मां कात्यायनी को अतिप्रिय है शहद, भोग के लिए बनाएं शहद पंचामृत, मिलेगा मैया का आशीर्वाद

रंगोली बनाएं - प्रभु श्रीराम के आगमन के लिए स्वागत में आप घर के मुख्य द्वार पर और मंदिर के सामने रंगोली बना सकते हैं। इसके लइए अबीर, चावल का इस्तेमाल किया जा सकता है। आप चाहें तो रंग-बिरंगे फूलों से भी रंगोली तैयार कर सकते हैं। 

5379487