Delhi DDA Flats: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA)ने फ्लैट खरीदने वालों को बड़ी राहत देते हुए जरूरी फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि अब डीडीए की न्यू चल रही हाउसिंग योजनाओं में पार्किंग के लिए अलग से पैसे नहीं लिए जाएंगे। यानी अब फ्लैट खरीदने वालों को कार या स्कूटर पार्किंग के नाम पर एक्स्ट्रा पैसे का भुगतान नहीं करना पड़ेगा। DDA के इस फैसले से 50 हजार से ज्यादा फ्लैट खरीददारों को भी सीधा फायदा होगा।
डीडीए हाउसिंग कमिश्नर के कार्यालय की ओर से जारी आदेश के बाद इस नई व्यवस्था को लागू कर दिया गया है। पहले पार्किंग के लिए अलग से पैसा लिया जाता था, जिसकी वजह से फ्लैट की कुल कीमत में बढ़ोतरी हो जाती थी। लेकिन अब DDA ने पार्किंग निर्माण पर होने वाला खर्च हाउसिंग पॉकेट के कुल खर्च में ही शामिल कर दिया है, इस टोटल खर्च के आधार पर फ्लैट की प्लिंथ एरिया रेट (PAR) तय कर दी गई है।
1 दिसंबर 2025 के सर्कुलर की मानें तो पार्किंग से जुड़े खर्च का हिसाब अलग तरीके से लगाया जाता था। कार या स्कूटर गैरेज के निर्माण खर्च की गणना प्लिंथ एरिया और PAR के 60 प्रतिशत के आधार पर होती थी, फिर उसमें डिप्रिसिएशन कनेक्ट किया जाता था। इसके अलावा पार्किंग एरिया का अलग से PAR निकालकर उसमें भी डिप्रिसिएशन कनेक्ट करके आखिरी कीमत तय की जाती थी।
यह भी पढ़ें:- लाल किले के पीछे मिली जम्मू-कश्मीर की संदिग्ध कार
यह भी पढ़ें:- दिल्ली में 2 करोड़ का कमेटी घोटाला
यह भी पढ़ें:- दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़ा गया बांग्लादेशी हिंदू पुलिस अधिकारी का हत्यारा
यह भी पढ़ें:- दिल्ली में बारिश के बाद हवा हुई साफ
यह भी पढ़ें:- लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा बॉबी कबूतर गिरफ्तार
पैसा किया जाएगा वापस
इस कठीन प्रक्रिया की वजह से खरीदारों पर एक्स्ट्रा आर्थिक बोझ बढ़ जाता था। DDA ने यह भी कहा कि जिन लोगों ने स्कीमों के तहत फ्लैट खरीदा है, और पार्किंग के लिए भी भुगतान कर दिया है, उनके पैसों को वापस कर दिया जाएगा, या फिर आगे की किश्तों में उसे शामिल किया जाएगा। डीडीए के इस फैसले को विक्रेताओं के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।










