Logo
Delhi Air: दिल्ली में बारिश के बाद वायु प्रदूषण में कमी आई है, जिसे देखते हुए CAQM ने शहर में लागू GRAP-2 के प्रतिबंधों को हटा दिया है।

Delhi Air: राजधानी में बीते दिन हुई बारिश ने जहां एक बार फिर से दिल्लीवासियों को ठंड महसूस कराई है, वहीं बारिश होने से शहर में वायु प्रदूषण में कमी आई है और हवा भी साफ हो गई है। राजधानी में एयर क्वालिटी लेवल (AQI) में सुधार को देखते हुए  CAQM (वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग) ने शहर में लागू GRAP-2 के प्रतिबंधों को बीते दिन वापस ले लिया है। हालांकि अभी राजधानी में  GRAP-1 के प्रतिबंध जारी रहेंगे, ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि हवा का स्तर ज्यादा खराब न हो।  

CAQM के एक अधिकारी का कहना है कि यह फैसला GRAP को लेकर हुई सब-कमेटी की समीक्षा बैठक के बाद लिया गया है। बैठक में वायु गुणवत्ता स्तर और मौसम की परिस्थिति की जांच की गई थी। उस दौरान कमेटी ने  पाया कि मौसम की स्थिति अच्छी होने की वजह से दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार देखा गया है। ऐसे में बीते दिन शाम 4 बजे AQI का स्तर 214 था, जो 'खराब' कैटेगरी में था।

IMD और IITM के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में AQI 'खराब' या 'मध्यम' श्रेणी में रह सकता है।' जिसके बाद सब-कमेटी ने GRAP स्टेज-II('बहुत खराब' एयर क्वालिटी) को हटाने का फैसला लिया। हालांकि GRAP-1 के प्रतिबंध जारी रहेंगे। वहीं CAQM का आदेश है कि इन प्रतिबंधों को लागू करने वाली सभी एजेंसियां GRAP के मौजूदा शेड्यूल के स्टेज-I के तहत कड़ी निगरानी रखेंगी।


कहां कितना दर्ज किया AQI ?

सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के डेटा का कहना है कि  दिल्ली के कई मॉनिटरिंग स्टेशनों ने AQI को मॉडरेट और खराब कैटेगरी के बीच बताया। इस दौरान इन इलाकों में AQI का स्तर रिकॉर्ड किया गया है:-

  • पूसा:- 164
  • शादीपुर:- 259
  • IGI T3:- 165
  • लोधी रोड :- 157
  • DTU:- 207
  • आनंद विहार:- 270
  • बवाना :- 247
  • सिरीफोर्ट:- 237
     

यह भी पढ़ें:- दिल्ली के इन इलाकों में 2 दिन नहीं आएगा पानी
यह भी पढ़ें:-दिल्ली में सुबह हल्की बारिश के बावजूद वायु प्रदूषण?
यह भी पढ़ें:- लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा बॉबी कबूतर गिरफ्तार
यह भी पढ़ें:-दिल्ली से चलेगी एक और रैपिड रेल
यह भी पढ़ें:-जेवर एयरपोर्ट के पास बसेंगे कई नए सेक्टर

पिछले साल नियम हुए थे लागू

राजधानी में ग्रैप स्टेज-1 और स्टेज-2 के प्रतिबंध को पिछले साल 14 और 16 अक्टूबर को लागू किए गए थे। बता दें कि बीते दिन दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई, उस दौरान  न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री अधिक 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

5379487