haribhoomi hindi news
Delhi IAS Officer Transfer: सीएम रेखा गुप्ता सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए IAS और दानिक्स अफसरों ट्रांसफर किया है,अधिकारियों की सूची भी जारी कर दी है। 

Delhi IAS Officer Transfer: दिल्ली में बीते दिन बुधवार को देर रात IAS और  DANICS अफसरों का ट्रांसफर हुआ है। सीएम रेखा गुप्ता की सरकार द्वारा किए गए अचानक तबादलों से प्रशासनिक और सियासी हलकों में हलचल पैदा हो गई। बताया जा रहा है कि 20 से ज्यादा अधिकारियों की जिम्मेदारियों को बदला गया है। सीएम रेखा गुप्ता सरकार ने कामकाज की गति और जवाबदेही को नए सिरे से तय करने को लेकर यह फैसला लिया है।  

फेरबदल के तहत कई सीनियर अधिकारियों को नई और जरूरी जिम्मेदापी सौंपी गई हैं। IAS डॉक्टर जी. नरेंद्र कुमार को नया वित्तीय आयुक्त नियुक्त किया गया है, इसके साथ ही  प्रशांत गोयल को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति के साथ-साथ बिजली विभाग जैसे बड़े मंत्रालयों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सौम्या सौरभ और सोनिका सिंह जैसे अधिकारियों की जिम्मेदारियों का भी विस्तार किया गया है।

 ट्रांसफर लिस्ट में 2025 बैच के दानिक्स अधिकारियों को भी बड़ी संख्या में शामिल किया गया है। इन अधिकारियों को कई विभागों में डिप्टी सेक्रेटरी और असिस्टेंट कमिश्नर की पोस्ट पर तैनात किया गया है। इसके अलावा आदेश में साफ तौर पर कहा गया है कि श्री अमित कुमार (DANICS: 2025) के संबंध में पहले जारी एक आदेश को रद्द कर दिया गया है।

IAS अफसरों को इन पदों की मिली जिम्मेदारी

  • डॉक्टर जी. नरेंद्र कुमार, IAS (1989) -- प्रतीक्षा रत -- वित्तीय आयुक्त के पद पर जिम्मेजारी दी गई। 
  • प्रशांत गोयल, IAS (1993) -- वित्तीय आयुक्त (अतिरिक्त प्रभार के साथ) -- एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (खाद्य, बिजली और अन्य प्रभार)
  • सौम्या सौरभ, IAS (2014) -- डीसी (नॉर्थ-वेस्ट) -- डीसी (नॉर्थ-वेस्ट) + विशेष सचिव (उद्योग)
  •  सोनिका सिंह, IAS (2015) -- विशेष सचिव व उपराज्यपाल के पीएस -- कमिश्नर (DDA)

दानिक्स अधिकारियों के  बैच, वर्तमान और नई पोस्टिंग

  •  नवलेंद्र कुमार सिंह, DANICS (2006) -- अतिरिक्त निदेशक (समाज कल्याण) -- एडिशनल कमिश्नर (GST)
  • हर्षित जैन, DANICS (2014) -- संयुक्त निदेशक (शिक्षा) -- संयुक्त सचिव, विधानसभा सचिवालय
  • मंगल सैन, DANICS (2022) -- प्रतीक्षा रत -- अधीक्षक (सेंट्रल जेल)
  • ओम प्रकाश सैनी, DANICS (2025) -- प्रतीक्षा रत -- डिप्टी सेक्रेटरी (DSSSB)
  •  विनय कुमार त्रिपाठी, DANICS (2025) -- मंत्री कार्यालय (विभिन्न विभाग) -- डिप्टी सेक्रेटरी (UD)
  • अमित कुमार, DANICS (2025) -- एलजी सचिवालय -- डिप्टी सेक्रेटरी, राज्य चुनाव आयोग
  •  विजय सिंह, DANICS (2025) -- मंत्री कार्यालय (विभिन्न विभाग) -- एसडीएम (बादली)
  • मनोज कुमार, DANICS (2025) -- प्रतीक्षा रत -- असिस्टेंट डायरेक्टर (DOV)
  •  भूप सिंह, DANICS (2025) -- प्रतीक्षा रत -- डिप्टी डायरेक्टर (DAMB)
  •  मुकेश कुमार, DANICS (2025) -- ऑडिट -- असिस्टेंट कमिश्नर (F&S)
  •  आशीष शौकीन, DANICS (2025) -- शिक्षा -- असिस्टेंट कमिश्नर (F&S)
  • अश्विनी कुमार, DANICS (2025) -- अधीक्षक (जेल) -- असिस्टेंट कमिश्नर (T&T)
  • दलजीत कुमार, DANICS (2025) -- DT&T -- असिस्टेंट कमिश्नर (T&T)
  • सुरेश कुमार, DANICS (2025) -- O/o CEO -- असिस्टेंट रजिस्ट्रार (Co-operative)
  • शौर्य वीर सिंह, DANICS (2025) -- TYDB -- डिप्टी सेक्रेटरी (ACL)
  • अतुल रमचियारी, DANICS (2025) -- O/o CEO -- डिप्टी डायरेक्टर (DOV)
  •  छुट्टन लाल मीणा, DANICS (2025) -- O/o CEO -- डिप्टी CEO, O/o CEO
  • मोहिंदर सिंह, DANICS (2025) -- शिक्षा -- डिप्टी डायरेक्टर (शिक्षा)
  • सी. ह्रांगथांगवुंग, DANICS (2025) -- DFAW -- डिप्टी डायरेक्टर (शिक्षा)
  •  वी. डिम गोह चिंग, DANICS (2025) -- शिक्षा -- डिप्टी डायरेक्टर (TTE)
  • अल्पना शर्मा, DANICS (2025) -- DSCDRC -- डिप्टी डायरेक्टर (UTCS)
  • मनोज कुमार, DANICS (2025) -- शिक्षा -- डिप्टी डायरेक्टर (WCD)
  •  लालवरमॉय, DANICS (2025) -- F&S -- प्रशासनिक अधिकारी, कॉलेज ऑफ आर्ट्स
  • शशि कुमार, DANICS (2025) -- राजस्व -- डिप्टी सेक्रेटरी (WCD)
  • परवीन भार्गव, DANICS (2025) -- DT&T -- डिप्टी सेक्रेटरी (वित्त)
  • श्याम प्रकाश, DANICS (2025) -- GAD -- डिप्टी सेक्रेटरी (GAD)
  •  नवीन कुमार वर्मा, DANICS (2025) -- शहरी विकास -- डिप्टी सेक्रेटरी (विभिन्न मंत्रालय)
  • सूर्य प्रकाश, DANICS (2025) -- चुनाव अधिकारी -- डिप्टी सेक्रेटरी (विभिन्न मंत्रालय)
  • जावेद आलम खान, DANICS (2025) -- डिप्टी सेक्रेटरी (DSSSB) -- अधीक्षक (जेल)

प्रशासनिक कार्यकुशलता सुनिश्चित होगी

दिल्ली सरकार का प्रशासनिक फेरबदल का बड़ा हिस्सा DANICS अधिकारियों से जुड़ा है। इन्हें शिक्षा, जेल, ट्रांसपोर्ट, रेवेन्यू और इलेक्शन जैसे विभागों में जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कई अधिकारियों को डिप्टी सेक्रेटरी और असिस्टेंट कमिश्नर के पदों पर तैनात किया गया है।

बताया जा रहा है कि इस फेरबदल की सबसे खास बात यह है कि मंत्रियों के दफ्तरों में भी नए चेहरों की एंट्री हुई है। इसके अलावा, कुछ अधिकारियों को विशेष रूप से जनगणना 2027 की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए तैनात किया गया है, ताकि राजधानी में संसदीय और प्रशासनिक कार्यकुशलता सुनिश्चित की जा सके।

7