अनिल सामंत- जगदलपुर। उड़ान योजना के अंतर्गत आदिवासी बाहुल्य बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हवाई चप्पल पहनने वालों को हवाई सफर कराना बस्तर के लिए एयर कम्पनियों के फायदेमंद साबित हो रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के जगदलपुर (बस्तर) में उड़ान योजना के तहत हवाई सेवा का शुभारंभ 14 जून 2018 को किया था। एलायंस एयर ने 31 मार्च 2026 से जगदलपुर-रायपुर-हैदराबाद फ्लाइट सेवा फिर से शुरू की। नए शेडयूल के अंतर्गत अलायन्स एयर की उड़ान सेवा जब जगदलपुर से रायपुर हवाई सेवा में यात्रियों का अच्छा प्रतिसाद मिल है।
क्षेत्र में उत्साह का माहौल
जगदलपुर बस्तर संभाग के लिए बहुप्रतीक्षित हवाई सुविधा एक बार शुरू हो गई है। एलायंस एयर ने समर शैड्यूल के तहत रायपुर-जगदलपुर हैदराबाद रूट पर अपनी फ्लाइट सेवा बहाल कर दी हैं। 31 मार्च से शुरू हुई न सेवा ने बस्तर को देश के प्रमुख शहरों से फिर जोड़ दिया है, जिससे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

छात्रों और व्यापारियों के लिए बड़ी सुविधा
बस्तर जैसे दूरस्थ और आदिवासी बहुल क्षेत्र के लिए हवाई कनेक्टिविटी लंबे समय से बड़ी चुनौती रही है। सडक़ और रेल मार्ग से लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, जिससे मरीजों, छात्रों और व्यापारियों को काफी फिर नई सेवा के तहत विमान हैदराबाद से सुबह उड़ान भरकर जगदलपुर होते हुए रायपुर पहुंचेगा और वापसी में रायपुर से होते हुए फिर हैदराबाद जाएगा। तय शेड्यूल के अनुसार यह सफर कुछ ही घंटों में पूरा होगा,जिससे पहले की तुलना में यात्रा समय में भारी कमी आएगी।
मरीजों को मिली बड़ी सुविधा
नई फ्लाइट शुरू होने से अब गंभीर मरीजों को बड़े शहरों तक तेजी से पहुंच मिल सकेगी। वहीं पर्यटन (विशेषकर चित्रकोट,तीरथगढ़ जैसे स्थलों को बढ़ावा मिलेगा और व्यापार और निवेश के नए अवसर खुलेंगे। विशेषज्ञ मानते हैं कि बेहतर एयर कनेक्टिविटी किसी भी क्षेत्र के आर्थिक विकास की रीढ़ होती है. और बस्तर में यह कदम उसी दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बढ़ने लगा यात्रियों की संख्या
हैदराबाद-जगदलपुर-रायपुर सेवा सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उड़ान भर रही है। 9 मार्च गुरुवार को एयर एलायंस की एयर क्रॉफ्ट सुबह 09.10 बजे हैदराबाद से जगदलपुर पहुंची,जिसमे लगभग 20 यात्री यहां उतरे जबकि सुबह 09.32 को रायपुर के उड़ान भरने के पहले यहां से लगभग दो दर्जन से अधिक यात्री रायपुर के लिए उड़ान भरी। दोपहर सवा 3 बजे रायपुर से जगदलपुर पहुंची एयर कॉर्फ्ट में 04 यात्री उतरे जबकि दोपहर 03.40 को 22 यात्री हैदराबाद के लिए उड़ान भरी।
मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को संचालित हो रही सेवा
हैदराबाद-जगदलपुर-रायपुर उड़ान सेवा पहले भी संचालित हो रही लेकिन अगस्त 2024 में इसे यात्रियों से अच्छा प्रतिसाद नही मिलने पर बंद कर दिया गया था। फिलहाल यह सेवा सप्ताह में तीन दिन ही संचालित की जा रही है। मंगलवार गुरुवार और शनिवार। पहले दिन हैदराबाद तो और रायपुर के लिए बस्तर के लोगों ने इसका फायदा उठाया। अब धीरे-धीरे ही सही लोगो को इस महत्वपूर्ण हवाई सेवा की जानकारी मिलने से उड़ान सेवा का लाभ लेने लगे है।
(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)









