Jewar Airport: जेवर में एयरपोर्ट आ जाने से यमुना सिटी में जमीन की मांग तेज हो गई है। जमीन की मांग बढ़ जाने से वित्तीय वर्ष 2025-26 में यीडा ने पूर्व नियोजित सेक्टर समेत नई कंपनियों और विकास परियोजनाओं के लिए किसानों से 4856 करोड़ में 2700 एकड़ जमीन खरीद ली है, इस जमीन ने पुराने सेक्टरों में उलझे विवादों की वजह से रुकी परियोजनाओं के लिए जमीन की उपलब्धता की समस्या को दूर कर दिया है, वहीं नई परियोजनाओं को भी गति दे दी है।
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) के अधिकारियों का कहना है कि मास्टर प्लान 2041 के तहत नियोजित सेक्टरों को बनाने के लिए एरिया में जमीन खरीदी जा रही है, अब तक एरिया में 52 सेक्टर बनाए जा चुके हैं। वहीं 46 नए सेक्टरों को बनाया जाना शेष है। इनमें सेक्टर-4, 5, 5ए, 8ए, 8डी, 8F और 11 आदि शामिल हैं।
इन सेक्टरों के लिए क्षेत्र के किसानों से जमीन खरीदना भी शुरू कर दिया गया है।प्राधिकरण ने चालू वित्त वर्ष में 4856 करोड़ से ज्यादा राशि से 2700 एकड़ जमीन को खरीदा है। वहीं जमीन को खरीदने में फंड की समस्या को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री औद्योगिक विस्तारीकरण योजना ने मिलने वाले ब्याज मुक्त ऋण का भी यीडा पूरा फायदा उठाने में जुटा है।
यीडा ने साल 2025 अप्रैल से जनवरी 2026 तक हर महीने करीब 500 करोड़ रुपये जमीन की खरीद पर खर्च किए हैं। वहीं चालू वित्त वर्ष के करीब 10 महीने के भीतर यीडा 3710 करोड़ रुपये किसानों को 64.7 प्रतिशत के तौर पर दे चुका है, वहीं करीब 1177 करोड़ बैनामा और अधिग्रहीत की गई जमीन का भुगतान हुआ है।
यह भी पढ़ें:- चुनिंदा नेताओं को टार्गेट...,' हेट स्पीच को लेकर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
यह भी पढ़ें:- ग्रेटर नोएडा वेस्ट वालों के लिए गुड न्यूज, एक्वा लाइन का इस चौक तक होगा विस्तार
यह भी पढ़ें:- दिल्ली में घर खरीदने वालों के लिए गुड न्यूज,डीडीए प्रीमियम हाउसिंग स्कीम की डेट बढ़ी
यह भी पढ़ें:- दिल्ली की जर्जर सड़कों का 802 करोड़ रुपये से होगा कायाकल्प
यह भी पढ़ें:- ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का भंडाफोड़
यीडा का उद्देश्य क्या है ?
- फिनटेक-लॉजिस्टिक हब को गति देना। सेक्टर-11 में 750 एकड़ में फिनटेक प्रस्तावित है।
- नोएडा एयरपोर्ट के आसपास लॉजिस्टिक और वेयरहाउस हब के लिए सेक्टर-8डी को विकसित करना।
- आंतरिक सड़के और दूसरी विकास परियोजनाओं के लिए भी यीडा तेजी से भूमि खरीद रहा है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।









