DDA Housing Scheme: दिल्ली में अपना घर खरीदने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। DDA ने एक बार फिर से घर खरीदने के इच्छुक लोगों को एक खास मौका दिया है। बताया जा रहा है कि डीडीए ने लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए प्रीमियम हाउसिंग स्कीम 2026 की समय सीमा को बढ़ा दिया है, यानी जो लोग पिछली बार इसका स्कीम का लाभ लेने से पिछड़ गए थे, उन्हें डीडीए ने फिर से मौका दिया है।
जानकारी के मुताबिक, डीडीए का कहना है कि इच्छुक लोग 'प्रीमियम हाउसिंग स्कीम' में 20 फरवरी तक अप्लाई कर सकते हैं। योजना में अलग-अलग जगहों पर HIG, MIG, LIG, जनता और EHS कैटेगिरी के 582 फ्लैट्स उपलब्ध है। यह स्कीम ई-ऑक्शन पर आधारित है। DDA का कहना है कि स्कीम में कार और स्कूटर गैराज भी शामिल हैं।
More Time. More Opportunity.
— Delhi Development Authority (@official_dda) February 15, 2026
Your dream address in Delhi just got an extension!
The timeline for DDA Premium Housing Scheme 2026 (Online e-Auction) has been extended, giving you extra time to complete your registration and participate with ease.
Revised Last Date for Online…
6 जनवरी को लॉन्च हुई थी स्कीम
दरअसल इस स्कीम को 6 जनवरी को लॉन्च किया गया था, लेकिन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि को देखते हुए लोग इस बढ़ाने की डिमांड कर रहे थे। लोगों ने स्कीम के तहत अपने अधूरे रजिस्ट्रेशन को पूरा करने के लिए समय की मांग उठाई थी, ताकि वह ई-ऑक्शन में शामिल हो सकें। अब स्कीम का लाभ लेने के इच्छुक लोगों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 20 फरवरी की शाम 6 बजे तक पूरा करना है। वहीं फाइनल सबमिशन 23 फरवरी तक किया जा सकता है, अब इसमें अर्नेस्ट मनी भी जमा करवानी होगी।
यह भी पढ़ें:- दिल्ली में पानी की चोरी और बर्बादी पर लगेगी रोक, DJB ने बनाया खास प्लान
यह भी पढ़ें:- गाजियाबाद में बनेंगे 21 नए पार्क,आधुनिक सुविधाओं से होंगे लैस
यह भी पढ़ें:- गुरुग्राम की इस कॉलोनी में बिछेगी पानी-सीवर की लाइन
यह भी पढ़ें:-ग्रेटर नोएडा में प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान
यह भी पढ़ें:-दिल्ली में स्टॉक ट्रेडिंग के नाम पर 45 लाख रुपये की धोखाधड़ी, 4 गिरफ्तार
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।











