haribhoomi hindi news
Bulldozer Action: दिल्ली विकास प्राधिकरण ने अवैध जमीन कब्जे को लेकर बुलडोजर कार्रवाई की है। इस दौरान डीडीए ने 12 एकड़ जमीन को कब्जा मुक्त कराया और 23 फार्म हाउस को ध्वस्त किया।

Bulldozer Action: राजधानी दिल्ली में अवैध अतिक्रमण को लेकर डीडीए का बुलडोजर एक्शन जारी है। दिल्ली विकास प्राधिकरण ने सैनिक फार्म इलाके में 12 एकड़ में फैले अवैध अतिक्रमण को साफ करने का काम किया है। इस दौरान प्राधिकरण ने करीब 23 फार्म हाउस पर बुलडोजर कार्रवाई की।

डीडीए का बुलडोजर एक्शन 

दिल्ली प्राधिकरण के मुताबिक, साउथ दिल्ली के सैनिक फार्म के पास तिलपथ वैली बायोडायवर्सिटी पार्क की सीमा के अंदर अवैध निर्माण को हटाने के लिए बुलडोजर कार्रवाई की गई। प्राधिकरण का कहना है कि यह अभियान इसलिए चलाया जा रहा है ताकि सरकारी जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जा सके और हरियाली को एक बार फिर से वापस लाया जा सके।

23 फार्म हाउस हुए ध्वस्त

डीडीए के अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों ने इस अभियान को चलाया है। इस दौरान मैदान गढ़ी गांव की जमीन के कई हिस्सों को टारगेट किया गया। इसके अलावा बायोडायवर्सिटी पार्क की सीमा में आने प्लॉट पर भी कार्रवाई की गई। प्राधिकरण के अनुसार, इस कार्रवाई में सरकारी जमीन को लगभग 70 फीसदी वापस ले लिया गया है। बताया जा रहा है कि इसमें करीब 23 फार्म हाउस बने थे, जो कि लगभग 12 एकड़ जमीन पर फैले हुए थे। फिलहाल प्राधिकरण ने इस अवैध कब्जे वाली जमीन को कब्जा मुक्त करा लिया है।

7 फार्म हाउस नहीं हुए खाली 

स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे अधिकारी पहुंचे और इलाके के 2 फॉर्म हाउस को तोड़ दिए। स्थानीय लोगों को कहना कि इस कार्रवाई मे कुछ झुग्गियों को भी तोड़ा गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान दिल्ली हाईकोर्ट की स्टे लगी होने की वजह से 3 एकड़ में फैले 7 फार्म हाउस को खाली नहीं कराया जा सका।

7