Ghaziabad New Park: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने शहर ने 21 नए पार्क बनाने का फैसला लिया है। GDA का कहना है कि इन सभी पार्कों को इंद्रप्रस्थ और मधुबन बापूधाम योजना में चिह्नित कर लिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक इन पार्कों को आधुनिक रूप से बनाया जाएगा।
मौजूदा समय में गाजियाबाद में GDA के छोटे-बड़े 120 पार्क हैं, जिनमें से 10 बड़े पार्क हैं, इसके अलावा 3 नर्सरी का भी प्राधिकरण की तरफ से संचालन किया जा रहा है, जिसमें शहर की सुंदरता को बढ़ाने के लिए पौछे तैयार किए जाते हैं। लेकिन अब प्राधिकरण द्वारा मधुबन बापूधाम और इंद्रप्रस्थ योजना में 21 नए पार्क बनाए जाएंगे, जिसकी तैयारी भी शुरू कर दी गई है।
GDA के अधिकारियों का कहना है कि इन पार्कों को बनाने और रखरखाव करने के लिए टेंडर प्रक्रिया को भी शुरू कर दिया गया है, ताकि इन्हें तैयार करके बनाया जा सके। इन पार्कों में सभी उम्र के लोगों के लिए सुविधाओं की व्यवस्था की जाएंगी। पार्कों में पेड़ पौधों की भी उचित व्यवस्था होगी। हरित पट्टियों को बनाने के साथ उनका रखरखाव किया जाएगा।
पार्क में क्या-क्या बनाया जाएगा ?
पार्कों में घूमने के लिए ट्रैक बनाया जाएगा, इसके अलावा बच्चे यहां खेलने के साथ-साथ झूले का भी आनंद ले सकेंगे। इन पार्कों में लैंड स्कैप बनाए जाएंगे।
साथ ही अलग-अलग आकार के आकर्षित पत्थर भी लगाए जाएंगे, ये पत्थर सांस्कृतिक धरोहर को दर्शाएंगे, इसके अलावा यहां पर छोटे-छोटे वायरनेस स्ट्रक्चर भी लगाए जाएंगे, जो अलग-अलग तरह के संदेश देंगे। इसके अलावा पार्कों में पेड़ों की आकृतियां तैयार करके लगाई जाएंगी।
मधुबन बापूधाम योजना के 11 पार्क बनेंगे
GDA अधिकारियों का कहना है कि मधुबन बापूधाम योजना के F ब्लॉक के 11 पार्कों को बनाया जाएगा। इसके अलावा इंद्रप्रस्थ योजना के B ब्लॉक के एक पार्क, H ब्लाक के दो, औद्योगिक एरिया के एक, F ब्लॉक के 6 पार्क बनाए जाएंगे, जिनमें 5 हजार से ज्यादा पौधे लगाए जाएंगे। इन पार्कों के अलावा दूसेर पार्कों को भी विकसित करने की योजना पर भी काम किया जा रहा है।
GDA मुख्य अभियंता आलोक रंजन का कहना है कि,' मधुबन बापूधाम और इंद्रप्रस्थ योजना में 21 पार्क नए सिरे से विकसित करने की योजना तैयार की गई है। इन पार्कों को जल्द तैयार कर लिया जाएगा, ताकि लोगों को इनका फायदा मिल सके।'
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।










