Logo
Delhi Government officials Transferred: दिल्ली सरकार ने 36 आईएएस समेत 72 सीनियर अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

Delhi Government officials Transferred: दिल्ली सरकार द्वारा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। बताया जा रहा है कि सरकार ने 72 सीनियर अधिकारियों के ट्रांसफर और एक्स्ट्रा जिम्मेदारियों की घोषणा की गई है, जिसमें   IAS (AGMUT) कैडर के 36 अधिकारियों को अलग-अलग विभागों में एक्स्ट्रा जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा  36 DANICS (दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सिविल सर्विस) के ऑफिसर को भी अलग-अलग विभागों में तैनात किया गया है।  

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संतोष डी. वैद्य (IAS, 1998) को प्रिंसिपल सेक्रेटरी (होम) बनाया गया है, जो अब  फाइनेंस, प्लानिंग और इंडस्ट्रीज का एक्स्ट्रा चार्ज भी संभालेंगे।  बिपुल पाठक (IAS, 1992) जो एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (सोशल वेलफेयर) हैं, उन्हें SC/ST/OBC वेलफेयर डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।  


स्वास्थ्य और कर विभाग में बदलाव 

दिल्ली अर्बन शेल्टर इम्प्रूवमेंट बोर्ड (DUSIB) के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर रूपेश कुमार ठाकुर (IAS, 2006) को सेक्रेटरी (हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर) की जिम्मेदारी दी गई है, जो निखिल कुमार (IAS, 2002) की जगह ड्यूटी देंगे। वहीं निखिल कुमार को  कमिश्नर (ट्रेड एंड टैक्स) का पद की जिम्मेदारी दी गई है।  

शिक्षा विभाग

संजीव आहूजा, 2011 बैच के IAS अधिकारी, जिन्हें हाल ही में दिल्ली सरकार में शामिल किया गया है, उन्हें सेक्रेटरी (एजुकेशन) के तौर पर जिम्मेदारी दी गई है, इसके अलावा वह हायर एजुकेशन और टेक्निकल एजुकेशन का अतिरिक्त चार्ज भी संभालेंगे। 

पांडुरंग पोल (IAS, 2004), पहले एजुकेशन सेक्रेटरी थे, उन्हें अब जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट में जिम्मेदारी दी गई है, इसके अलावा वह लेबर कमिश्नर का अतिरिक्त चार्ज भी संभालेंगे।

अन्य विभागों में बदलाव

  • नीरज सेमवाल (IAS, 2003), जो रेवेन्यू सेक्रेटरी और डिविजनल कमिश्नर हैं, उन्हें पावर डिपार्टमेंट का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया। 
  • पद्मा जायसवाल (IAS, 2003), पोस्टिंग का इंतजार कर रही हैं, उन्हें एडमिनिस्ट्रेटिव रिफॉर्म्स डिपार्टमेंट में स्पेशल सेक्रेटरी बनाया गया है।
  • विजय बिधूड़ी (IAS, 2005), अर्बन डेवलपमेंट सेक्रेटरी, अब दिल्ली पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी (DPCC) का भी अतिरिक्त चार्ज संभालेंगे। 
  • यशपाल गर्ग (IAS, 2008) सेक्रेटरी प्लानिंग के रूप में काम करेंगे और लैंड एंड बिल्डिंग डिपार्टमेंट का अतिरिक्त चार्ज लेंगे।

जिला प्रशासन की जिम्मेदारियां

  • नई दिल्ली के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट सनी कुमार सिंह (IAS, 2018) को स्पेशल सेक्रेटरी पावर का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। यह पद IAS अधिकारी रवि दाधीच के दिल्ली से ट्रांसफर होने के बाद खाली हुआ था। 
  • सलोनी राय (IAS, 2016) को दिल्ली सरकार में शामिल होने के बाद नॉर्थ दिल्ली का डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट बनाया जाएगा। 
  • पोस्टिंग का इंतजार कर रहे हरि कल्लिक्कट (IAS, 2018) को वेस्ट दिल्ली का डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
  • विशाखा यादव (IAS, 2020), आउटर नॉर्थ दिल्ली की डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट का चार्ज संभालेंगी।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए  haribhoomi.com के साथ।
 

5379487