Pink Saheli Smart Card: दिल्ली में महिला यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि डीडीसी बसों में फ्री सफर की सुविधा देने के लिए पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए 8 और नए केंद्रों को बनाया गया है। बता दें कि पहले भी 50 केंद्र बनाए जा चुके हैं, अब नए केंद्र बन जाने के बाद महिला यात्री 58 सेंटर पर यह कार्ड बनवा सकेंगे। इसे लेकर दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की ओर से सीएम रेखा गुप्ता समेत सभी मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्रों में पिंक कार्ड बनवाने के लिए 8 और नए केंद्र शुरू कर दिए गए हैं।
सेंटर की संख्या बढ़ने से हर रोज जारी होने वाले पिंक स्मार्ट कार्ड की संख्या 10 हजार से बढ़कर 13 हजार हो चुकी है। दिल्ली में पिंक स्मार्ट कार्ड जारी करने के लिए सरकार ने DTC के 22 पास अनुभाग सेंटरों के साथ-साथ सभी शहरों के SDM और ADM ऑफिस परिसर में भी सेंटर बनाए जाते थे।
शुरुआती दौर में कार्ड बनवाने वाली महिलाओं की संख्या ज्यादा और सेंटर केवल 50 होने के कारण लंबी लाइनें लगनी शुरू हो चुकी थीं। ऐसे में महिला यात्रियों ने समस्या को देखते हुए सरकार से केंद्र बढ़ाने और कार्ड जारी करने की प्रक्रिया सरल करने की मांग उठाई थी। जिसके बाद विधानसभा क्षेत्रों में 8 नए केंद्र बनाए गए। DTC के उप मुख्य महाप्रबंधक का कहना है कि जल्द ही केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 62 की जा सकती है।
8 नए केंद्र कौन से हैं ?
- कैंप ऑफिस, मेन तुकमीरपुर रोड इलेक्शन ऑफिस
- प्रिंसेज पार्क, महात्मा ज्योतिबा राव फुले मार्ग, विधानसभा संख्या-40
- राजौरी गार्डन 80 फुटा रोड, कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा कार्यालय
- कैबिनेट मंत्री पंकज कुमार सिंह का कैंप कार्यालय, नांगलोई
- कैबिनेट मंत्री आशीष सूद, एमएलए ऑफिस जनकपुरी
- कैबिनेट मंत्री रविंद्र इंद्राज कार्यालय, बवाना
- बालिका-बाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शालीमार गांव चौक
- घुम्मन हेड़ा डीटीसी डिपो, नजफगढ़
पहले इन सेंटरों पर बनते थे पिंक कार्ड
- डिप्टी कमिश्नर ऑफिस सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट
- डिप्टी कमिश्नर ऑफिस ईस्ट डिस्ट्रिक्ट
- डिप्टी कमिश्नर ऑफिस नई दिल्ली डिस्ट्रिक्ट
- डिप्टी कमिश्नर ऑफिस नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट
- डिप्टी कमिश्नर ऑफिस नॉर्थ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट
- डिप्टी कमिश्नर ऑफिस साउथ डिस्ट्रिक्ट
- डिप्टी कमिश्नर ऑफिस साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट
- डिप्टी कमिश्नर ऑफिस वेस्ट डिस्ट्रिक्ट
- डिप्टी कमिश्नर ऑफिस साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट
- डिप्टी कमिश्नर ऑफिस पुरानी दिल्ली डिस्ट्रिक्ट
- डिप्टी कमिश्नर ऑफिस सेंट्रल नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट
- डिप्टी कमिश्नर ऑफिस आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट
- SDM दिल्ली कैंट का ऑफिस
- SDM ऑफिस, आदर्श नगर
- SDM ऑफिस, यमुना विहार
- SDM ऑफिस, किरारी/नांगलोई जाट
- SDM ऑफिस, महरौली
- SDM ऑफिस, द्वारका
- SDM ऑफिस, बदरपुर
- SDM ऑफिस, बवाना
- बंदा बहादुर मार्ग (BBM) डिपो
- DTC बुराड़ी डिपो
- DTC उत्तम नगर पास सेक्शन
- DTC नेहरू प्लेस पास सेक्शन
- DTC शादीपुर पास सेक्शन
- DTC सिंधिया हाउस पास सेक्शन
- DTC कश्मीरी गेट पास सेक्शन
- DTC डिचोनकलां पास सेक्शन
- DTC नंद नगरी पास सेक्शन
- DTC वजीरपुर पास सेक्शन
- DTC पीरा गढ़ी पास सेक्शन
- DTC द्वारका सेक्टर-2 पास सेक्शन
- DTC सरोजिनी नगर पास सेक्शन
- DTC हरि नगर-1 पास सेक्शन
- DTC मंगोल पुरी पास सेक्शन
- DTC पंजाबी बाग पास सेक्शन
- DTC लाजपत नगर पास सेक्शन
- DTC आजादपुर पास सेक्शन
- DTC सुल्तानपुरी पास सेक्शन
- DTC दिल्ली गेट पास सेक्शन
- DTC रोहिणी सेक्टर-22 पास सेक्शन
- DTC करावल नगर टर्मिनल
- DTC हौज खास पास सेक्शन
- 44.DTC शहादरा पास सेक्शन
- DTC कंझावला पास सेक्शन
- DTC साउथ कैंपस पास सेक्शन
- DTC जामिया पास सेक्शन
- DTC सीमापुरी पास सेक्शन
- DTC नॉर्थ कैंपस (DU) पास सेक्शन
- DTC JNU पास सेक्शन
ऑनलाइन मोड में आवेदन
डीटीसी के अधिकारी के मुताबिक पिंक कार्ड बनवाने के लिए अब क्यूआर कोर्ड भी जारी कर दिया है। कोई भी योग्य महिला अपने मोबाइल से इसे स्कैन करके ऑनलाइन डिटेल भर सकेगी। अब महिला यात्रियों को काउंटर की लाइन में खड़ा नहीं रहना पड़ेगा।









