haribhoomi hindi news
आयुष विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने डॉक्टरों की कमी का मुद्दा उठाया। जिसका स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जवाब दिया। 

रायपुर। आयुष विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल पहुंचे थे। जहां सांसद श्री अग्रवाल ने कहा कि, देशभर में मेडिकल कॉलेज खुल रहे पर डॉक्टर्स की कमी है। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में 17 सौ डॉक्टरों की कमी है। 

उन्होंने आगे कहा कि, सरकारी सेवा में डॉक्टर आखिर मिलते क्यों नहीं? मेडिकल कॉलेज खोल देंगे पर डॉक्टर कहां से आएंगे? बहुत बड़ी चिंता का विषय है कि, ग्रामीण क्षेत्र में डॉक्टर नहीं है। हम बड़ी- बड़ी बात करते हैं, लेकिन ग्रामीणों को डॉक्टर नहीं मिलते। जब ग्रामीणों को डॉक्टर नहीं मिल रहे हैं तो मेडिकल कॉलेज का औचित्य नहीं है। 

मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने दिया जवाब
आयुष विवि कार्यक्रम में मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने जवाब देते हुए कहा कि, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जो बातें कहीं वो दोनों सही थी। देश में बड़ी संख्या में डॉक्टर बनने के बावजूद कमी है। समुद्र में बैठकर भी हम प्यासे हैं, कई जगह सर्जरी, डिलीवरी तक नहीं हो पा रही है। मेडिकल शिक्षा में सुधार, हिंदी में पढ़ाई पर फोकस है। 

प्रदेश में और भी नए मेडिकल कॉलेज खोलने की तैयारी
स्वास्थ्य ढांचे लेकर उन्होंने कहा कि, प्रदेश में और भी नए मेडिकल कॉलेज, 14 नर्सिंग कॉलेज खोलने की तैयारी है। फिजियोथेरेपी, नैचुरोपैथी और मेंटल हेल्थ कॉलेज भी शुरू होंगे। गांव-गांव तक डायग्नोस्टिक सिस्टम पहुंचाने की योजना है। बस्तर संभाग में 36 लाख लोगों की घर-घर स्क्रीनिंग होगी। सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर दे सकती है, सेवा भाव डॉक्टरों को देना होगा।

बस्तर में चलेगा मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान 
नक्सलवाद खात्मे के बाद स्वस्थ्य बस्तर अभियान पर श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि, मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बस्तर में बड़ा महाअभियान करेंगे। नक्सलवाद मुक्त होने के बाद स्वास्थ्य, शिक्षा पर फोकस होगा। बस्तर में 36 लाख लोगों की घर-घर जाकर जांच करेंगे। मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान चलाकर लोगों का चेकअप करेंगे। सामान्य बीमारी होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज होगा। गंभीर बीमारी होने पर रायपुर लाकर इलाज करवाएंगे। 

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)

7