haribhoomi hindi news
अंबिकापुर में महिला के साथ रेप और हत्या के आठवें दिन पुलिस ने फरार आरोपी को चिरमिरी से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पर 35000 रुपए का इनाम घोषित किया था।

संतोष कश्यप- अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में महिला के साथ रेप और हत्या के आठवें दिन पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी को चिरमिरी से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी पर 35000 रुपए का इनाम घोषित किया था। आरोपी को लेने के लिए सरगुजा पुलिस रवाना हो गई है। महामाया द्वार के समीप फुटपाथ पर आरोपी ने दुष्कर्म के बाद महिला की जघन्य हत्या की थी। इस घटना को लेकर शहर में भारी आक्रोश दिख रहा है।

आपको बता दें कि, 2-3 अप्रैल की रात आरोपी महिला से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी थी। महिला के प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बोतल मिली थी। उसकी 12 पसलियां टूटी हुई थीं और फेफड़े व दिल को गंभीर नुकसान पहुंचा था। इस घटना के बाद आरोपी की पहचान कर ली गई थी, लेकिन वह फरार हो गया था। जांच में आरोपी की पहचान पांडा उर्फ मिथुन के रूप में हुई थी। आरोपी पहले भी महिला के साथ घूमता था और उसके घर आता-जाता था। दोनों साथ में कबाड़ बीनने का काम करते थे।  

आईजी और एसपी ने घोषित किया था इनाम 
सरगुजा आईजी ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 30 हजार और सरगुजा एसएसपी ने 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी को सिलफिली के पास देखे जाने की सूचना मिलने पर ड्रोन कैमरों से भी तलाशी ली जा रही थी। पुलिस ने पूरे संभाग के सभी थानों में आरोपी का फोटो और स्केच भेजा था। एसएसपी ने गिरफ्तारी के लिए चार विशेष टीमें गठित की थीं।  

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)

7