विवो, सैमसंग, ओपो, रियलमी, शाओमी और एप्पल के दाम बढ़े
स्मार्टफोन खरीदना अब आम लोगों के लिए महंगा होता जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय तनाव और चिप की कमी का सीधा असर मोबाइल की कीमतों पर दिख रहा है। हालात ऐसे हैं कि 10 हजार रुपये का फोन अब 16 हजार तक पहुंच गया है। रायपुर के कारोबारियों का कहना है कि आने वाले समय में दाम और बढ़ सकते हैं।
मुख्य बातें:
- मोबाइल 40-60% तक महंगे
- 10 हजार का फोन अब 16 हजार
- चिप की भारी कमी
- सेकेंड हैंड फोन की मांग बढ़ी
स्मार्ट फोन के लिए सबसे जरूरी चिप है। इसकी जहां युद्ध के कारण सप्लाई प्रभावित हो गई है, वहीं चिप की कमी भी है, चिप की कमी का कारण यह बताया जा रहा है कि चिप बनाने वाली कंपनियां अब ज्यादा ध्यान एआई की तरफ दे रही हैं। ऐसे में कंपनियां एनवीडिया की एआई चिप बना रही हैं।
यह चिप ज्यादा महंगी बिकती है। चिप की कमी के कारण सबसे ज्यादा बिकने वाले मोबाइल विवो, सैमसंग, ओपो, रियलमी, शाओमी सहित ज्यादातर मोबाइल के मॉडल महंगे हो गए हैं। एप्पल के मोबाइल के दाम भी सात हजार तक बढ़ गए हैं।
10 हजार रुपए वाले मोबाइल की कीमत अब 16 हजार
मोबाइल कारोबारी राजेश वासवानी के मुताबिक, रोज किसी न किसी मॉडल के दाम बढ़ रहे हैं। 10 हजार रुपए वाले मोबाइल की कीमत अब 16 हजार हो गई है। एप्पल मोबाइल के दाम भी सात-सात हजार बढ़े हैं। इसके टेबलेट के दाम भी पांच-पांच हजार बढ़ गए हैं।
चिप के दाम डबल- मोबाइल कंपनियों ने बढ़ाए रेट
कारोबारियों का कहना है कि मोबाइल में लगने वाले चिप के दाम अब डबल से भी ज्यादा हो गए हैं। बीते तीन माह में चिप के दाम में सौ फीसदी से ज्यादा का इजाफा हो चुका है। मोबाइल के दाम में चिप की हिस्सा करीब 20 फीसदी रहता है जो अब 40 फीसदी से ज्यादा हो गया है। यही वजह है कि मोबाइल के दाम भी 40 से 60 फीसदी तक बढ़ गए हैं। चिप के दाम बढ़ने के कारण मोबाइल की उत्पादक कंपनियां अपने मॉडल के दाम बढ़ाकर ग्राहकों से वसूली कर रही हैं।
सेकेंड हैंड मोबाइल का क्रेज बढ़ा
सेकेंड हैंड फोन का क्रेज तो वैसे रहता ही है, लेकिन नए मोबाइल के महंगे होने के कारण अब इसका क्रेज और ज्यादा बढ़ गया है। ग्राहक अपने बजट को देखते हुए सेकंड हैंड मोबाइल ले रहे हैं। जिनका बजट 10 हजार है तो ऐसे ग्राहक 10 हजार के मोबाइल की कीमत 16 हजार होने पर सेकंड हैंड मोबाइल ले रहे हैं तो उनको 18 से 25 हजार तक वाला मोबाइल अच्छी कंडीशन में 10 से 12 हजार में मिल जा रहा है।
क्यों बढ़े मोबाइल के दाम?
लक्ष्मी इलेक्ट्रॉनिक्स संचालक राजेश वासवानी ने बताया कि, 6 चिप की कमी के कारण रोज किसी न किसी मोबाइल के दाम बढ़ रहे हैं। कुछ दस हजार के मॉडल वाले मोबाइल अब 16 हजार तक के हो गए हैं। इससे कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। नए मोबाइल की बिक्री कम हो गई है।
(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)









