अजय सूर्यवंशी- जशपुर। छत्तीसगढ़ का जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के पाकरगांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बेहरा टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण पास में जलाए गए कचड़े से निकली आग ने अचानक विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।
आग इतनी तेज थी कि, गोदाम में रखा लगभग एक करोड़ से अधिक रुपये का टेंट और अन्य सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायरब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।
जशपुर जिले के पत्थलगांव क्षेत्र में कचरा जलाने से भीषण आग लग गई, जिससे टेंट हाउस का गोदाम जलकर खाक हो गया। हादसे में करीब एक करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। @JashpurDist #Chhattisgarh pic.twitter.com/p5o65vfixs
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) April 10, 2026
कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया गया। हालांकि तब तक गोदाम में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। राहत की बात यह रही कि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
लगभग करोड़ों रुपये का हुआ नुकसान
टेंट हाऊस के संचालक नित्यानंद बेहरा का कहना है कि, पड़ोस के बाड़ी में कचड़ा जलाने के लिए आग लगाया गया था। वहीं से आग की चिंगारी संचालक के गोदाम में पहुंची और टेंट हाउस का सारा सामान जलकर खाक हो गया। आशंका जताई जा रही है कि, इस घटना में लगभग करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है।
(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)









