कुश अग्रवाल - बलौदाबाजार। IPL क्रिकेट मैचों के दौरान ऑनलाइन सट्टेबाजी को बड़े पैमाने पर संचालित करने वाले हाईटेक अंतरराज्यीय गिरोह का बलौदा बाजार पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में किराए के मकान से चल रहे इस नेटवर्क पर पुलिस ने दबिश देकर 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह पूरा रैकेट अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग कर देश के कई राज्यों तक फैला हुआ था।
हिमाचल के सोलन से संचालित हो रहा था हाईटेक सट्टा नेटवर्क
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी सोलन में किराए का मकान लेकर ऑनलाइन सट्टा संचालन कर रहे थे। वे थर्ड पार्टी ऐप और लिंक के माध्यम से ग्राहकों को जोड़ते थे और IPL मैचों पर रियल-टाइम बेटिंग करवा रहे थे। यह नेटवर्क छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के साथ-साथ नेपाल तक सक्रिय था, जिससे इसकी व्यापकता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
IPL मैचों पर ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का बलौदा बाजार पुलिस ने किया भंडाफोड़, 16 आरोपी और बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान किये जब्त। @BalodaBazarDist @BalodabazarSp #ChhattisgarhNews #IPLSatta pic.twitter.com/nFDD4DWNaL
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) April 10, 2026
जब्त हुए हाईटेक गैजेट्स और महत्वपूर्ण दस्तावेज
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के ठिकाने से बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक और बैंकिंग से जुड़े उपकरण जब्त किए। इनमें-
- 7 लैपटॉप
- 2 आईपैड
- 48 मोबाइल फोन
- बड़ी संख्या में एटीएम कार्ड और बैंक खातों की जानकारी
- लगभग 50 लाख रुपए से अधिक की इलेक्ट्रॉनिक सामग्री
शामिल है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि इन उपकरणों के जरिए करोड़ों रुपए का लेन-देन किया जा रहा था।
संगठित तरीके से काम कर रहा था गिरोह
पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य बेहद संगठित तरीके से काम करते थे। कोई बैंक खातों की देखरेख करता था, कोई ट्रांजैक्शन को मैनेज करता था, जबकि कुछ लोग नए सदस्यों को जोड़ने और सट्टा संचालन के तकनीकी हिस्से को संभालते थे। पुलिस अब तक लगभग 30 बैंक अकाउंट्स की पहचान कर चुकी है, जिनके माध्यम से संदिग्ध लेन-देन किया गया है।
IPL मैचों पर ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का बलौदा बाजार पुलिस ने किया भंडाफोड़, 16 आरोपी और बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान किये जब्त।@BalodaBazarDist@BalodabazarSp#ChhattisgarhNews #IPLSatta pic.twitter.com/7o8UBXbe7P
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) April 10, 2026
SP भावना गुप्ता ने बताई कार्रवाई की पूरी जानकारी
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में की गई। सभी आरोपियों के खिलाफ IT एक्ट और जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की गहराई से जांच के लिए एडिशनल एसपी भाटापारा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जो नेटवर्क के अन्य सदस्यों और मास्टरमाइंड तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)








