haribhoomi hindi news
कबीरधाम जिले के अश्वनी को संस्कृत विषय में शोध कार्य पूरा करने पर पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर ने Ph.D की उपाधि प्रदान की।

कवर्धा। कबीरधाम जिले के ग्राम भैसबोड़ निवासी अश्वनी ने संस्कृत विषय में उत्कृष्ट शोधकार्यों के साथ पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर से Ph.D की उपाधि प्राप्त की है। उनकी इस सफलता से परिवार, महाविद्यालय और पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

संस्कृत विषय में उत्कृष्ट शोधकार्य
अश्वनी ने कला संकाय, संस्कृत विभाग के अंतर्गत “मध्यसिद्धान्तकौमुद्द्यां लोकतत्त्वानामनुशीलनम्” विषय पर अपना शोधप्रबंध प्रस्तुत किया। यह शोध पारंपरिक संस्कृत व्याकरण और भाषा के महत्वपूर्ण तत्त्वों पर आधारित है। उन्होंने यह शोध JRF-SRF फेलोशिप के तहत सफलतापूर्वक पूर्ण किया, जिसे UGC द्वारा प्रदान किया जाता है।

अनुभवी मार्गदर्शकों का मिला मार्गदर्शन
शोध कार्य के दौरान अश्वनी को शासकीय दूधाधारी राजेश्री महंत वैष्णवदास स्नातकोत्तर संस्कृत महाविद्यालय, रायपुर के व्याकरण विभागाध्यक्ष डॉ. बहुरन सिंह पटेल का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनके निर्देशन में अश्वनी ने कई जटिल विषयों का गहन अध्ययन कर शोध को उत्कृष्ट रूप प्रदान किया।

परिवार और गुरुजनों को दिया सफलता का श्रेय
Ph.D की उपाधि मिलने पर अश्वनी के परिवार, संस्कृत महाविद्यालय और ग्राम क्षेत्र में प्रसन्नता की लहर है। इस उपलब्धि का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता, पत्नी और गुरुजनों को देते हुए कहा कि उनके सहयोग और आशीर्वाद से ही यह शोध यात्रा पूरी हो सकी।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें।  यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)

7