haribhoomi hindi news
Lachha Aloo Tikki Chaat: लच्छा आलू टिक्की चाट एक टेस्टी स्ट्रीट फूड डिश है। आप इसका घर पर भी लुत्फ उठा सकते हैं। जानते हैं बनाने का तरीका।

Lachha Aloo Tikki Chaat: चाट का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है और अगर बात हो लच्छा आलू टिक्की चाट की, तो इसका स्वाद हर किसी को अपनी ओर खींच लेता है। बाहर मिलने वाली कुरकुरी टिक्की और खट्टे-मीठे चटपटे फ्लेवर का कॉम्बिनेशन इतना शानदार होता है कि इसे बार-बार खाने का मन करता है।

अच्छी बात यह है कि अब आपको यह स्वाद लेने के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं है। आप घर पर ही कुछ आसान स्टेप्स में लच्छा आलू टिक्की चाट तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी, जिससे आपका घर ही बन जाएगा मिनी स्ट्रीट फूड कॉर्नर।

लच्छा आलू टिक्की चाट बनाने के लिए सामग्री

लच्छा टिक्की के लिए

  • उबले आलू - 4-5 मध्यम आकार के
  • कॉर्नफ्लोर - 2 बड़े चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच
  • चाट मसाला - 1 छोटा चम्मच
  • हरा धनिया - बारीक कटा हुआ
  • तेल - तलने के लिए

चाट के लिए

  • फेंटी हुई दही - 1 कप
  • इमली की मीठी चटनी - 3-4 बड़े चम्मच
  • हरी चटनी - 2-3 बड़े चम्मच
  • बारीक कटा प्याज - 1
  • सेव - 1/2 कप
  • अनार के दाने - 1/2 कप

लच्छा आलू टिक्की चाट बनाने का तरीका

स्वाद से भरपूर स्ट्रीट फूड लच्छा आलू टिक्की चाट को खूब पसंद किया जाता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए आलू को कद्दूकस कर लें, ताकि उसमें लच्छेदार टेक्सचर आ सके। अब इसमें कॉर्नफ्लोर, नमक, लाल मिर्च और चाट मसाला डालकर अच्छे से मिक्स करें। यह मिश्रण टिक्की को कुरकुरा बनाने में मदद करेगा।

अब इस मिश्रण से छोटी-छोटी टिक्की बनाएं और हल्के हाथ से दबाकर शेप दें। कढ़ाही में तेल गरम करें और टिक्कियों को मध्यम आंच पर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तल लें। ध्यान रखें कि टिक्की बाहर से कुरकुरी और अंदर से सॉफ्ट रहे।

बागवानी से जुड़ी ज़रूरी टिप्स: बार-बार पौधों में लग जाते हैं कीड़े? टेंशन न लें; इन तरीकों से होगा खात्मा

नवाबी स्वाद का जादू: हैदराबादी बैंगन की सब्जी लंच-डिनर बनाएगी स्पेशल, हर बाइट में मिलेगा शाही स्वाद!

लटकती चर्बी से छुटकारा: पेट और बाजुओं की फैट ने बढ़ा दी टेंशन? इसे घटाने के हैं 10 असरदार उपाय

अब एक प्लेट में गरमागरम टिक्कियां रखें। इसके ऊपर फेंटी हुई दही डालें, फिर इमली की मीठी चटनी और हरी चटनी डालकर स्वाद को बैलेंस करें। इसके बाद बारीक कटा प्याज, सेव और अनार के दाने डालें। ऊपर से थोड़ा चाट मसाला और हरा धनिया छिड़कें। इस तरह आपकी स्वादिष्ट लच्छा आलू टिक्की चाट तैयार है।

परफेक्ट स्वाद के लिए टिप्स

टिक्की को हमेशा मध्यम आंच पर तलें, ताकि वह अच्छी तरह से क्रिस्पी बने। दही ज्यादा खट्टा न हो, इससे स्वाद बिगड़ सकता है। आप चाहें तो इसमें उबले चने या स्प्राउट्स भी डाल सकते हैं, जिससे यह और हेल्दी बन जाएगी।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

7