मथुरा के वृंदावन में हुए इस दर्दनाक नाव हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि मथुरा में यमुना नदी में हुआ यह हादसा अत्यंत पीड़ादायक है।
उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी सहानुभूति व्यक्त की और हादसे में घायल हुए लोगों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से स्थानीय प्रशासन को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
Deeply pained by the mishap due to the capsizing of a boat in Mathura, Uttar Pradesh. My condolences to those who have lost their near and dear ones. I pray for the speedy recovery of the injured. The local administration is assisting those affected: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) April 10, 2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे की खबर मिलते ही तत्काल संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मौके पर पहुँचकर राहत और बचाव कार्य में तेजी लाएं और घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने जनपद मथुरा में नौका दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) April 10, 2026
मुख्यमंत्री जी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने तथा घायलों का…
सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि यमुना नदी के घाटों पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
पांटून पुल से टकराकर पलटी नाव
वृंदावन के केसी घाट पर शुक्रवार दोपहर करीब 25 श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक नाव अचानक अनियंत्रित होकर पांटून पुल से टकरा गई और पलट गई। नाव पर सवार सभी श्रद्धालु पानी में डूबने लगे, जिससे घाट पर कोहराम मच गया।
अब तक इस हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 15 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। गोताखोरों की टीम अभी भी लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है।
बचाव कार्य और मौजूदा स्थिति
पुलिस और प्रशासन द्वारा चलाए गए बचाव अभियान में स्थानीय गोताखोरों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। घायलों को तत्काल संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा होने के कारण राहत कार्य में कुछ बाधा भी आई, जिसे देखते हुए प्रशासन ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद बचाव कार्य को और अधिक तेज कर दिया गया है।










