haribhoomi hindi news
नोएडा में गैस की कमी ने एक पिता की बेटी की शादी पर संकट खड़ा कर दिया। 20 सिलेंडर के लिए भटकने के बाद पीड़ित DM ऑफिस पहुंचा। जानें पूरा मामला।

Gas Shortage:  नोएडा में गैस की कमी ने एक पिता की खुशी को चिंता में बदल दिया है। बेटी की शादी की तारीख नजदीक है, लेकिन एलपीजी सिलेंडर न मिलने से तैयारियां अटक गई हैं। परेशान होकर पिता अपनी गुहार लेकर सीधे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गया। यह मामला अब प्रशासन तक पहुंच चुका है।

मुख्य बातें:

  • 27 अप्रैल को है बेटी की शादी
  • 20 गैस सिलेंडर की जरूरत
  • एजेंसियों पर स्टॉक नहीं
  • ब्लैक मार्केट में महंगे दाम
  • DM ने मदद का भरोसा दिया

बताया जा रहा है कि ग्रेटर नोएडा के गांव खानपुर के रहने वाले अनिल भाटी अपनी बेटी की शादी की तैयारियों में लगे हुए हैं। बेटी की शादी 27 अप्रैल को है। लेकिन सबसे बड़ी समस्या गैस सिलेंडर को लेकर आ रही है, जो कि पश्चिमी एशिया तनाव के बाद लगभग पूरे दुनिया के लोगों के सामने आ रही है। यही समस्या अनिल भाटी के सामने भी है। वह अपनी बेटी की शादी के लिए सिलेंडरों का इंतजाम नहीं कर पा रहे थे, जिससे परेशान होकर उन्हें प्रशासन का दरवाजा खटखटाना पड़ा।

शादी के लिए 20 सिलेंडर की जरूरत, हर जगह निराशा
बताया जा रहा है कि बेटी की शादी के लिए अनिल भाटी को 20 गैस सिलेंडर की जरूरत पड़ेगी। लेकिन वह पिछले कई दिनों से एक-एक सिलेंडर के लिए इधर से उधर भटक रहे हैं। पीड़ित के अनुसार स्थानीय एजेंसियों पर गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं और ब्लैट मार्केट में इनकी कीमत आसमान छू रहीं हैं।

ब्लैक मार्केट में महंगे सिलेंडर, खरीदना मुश्किल
अनिल भाटी पैसों के कमी के कारण ब्लैक मार्केट से महंगे दाम पर सिलेंडरों को खरीदने में असमर्थ हैं। इसके बाद अनिल भाटी जिलाधिकारी के पास पहुंचे और अपनी समस्या के बारे में उन्हें बताया। अनिल भाटी ने कहा कि मैं गैस के लिए इधर-उधर भटक रहा हूं लेकिन कहीं गैस नहीं मिल रही हैऔर शादी की तारीक नजदीक आती जा रही है।

DM ने दिया आश्वासन- समाधान निकालने की कोशिश
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐसा बताया जा रहा है कि पीड़ित की गुहार सुनने के बाद जिलाधिकारी रूपम मेधा ने पीड़ित को मदद करने का भरोसा दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि वह पहले स्थानीय गैस एजेंसियों से संपर्क करें और अगर इसके बाद भी सिलेंडर न मिले तो दोबारा कार्यालय में इसके बारे में सूचना दें। इसके बाद प्रशासन मामले मे आवश्यक कार्रवाई करेगा और कोई न कोई समाधान निकालने की कोशिश करेगा।

यह भी पढ़िए... 
पाकिस्तानी सीमा हैदर ने छठे बच्चे का क्या नाम रखा...
15 करोड़ मिला तो किसान बोला- हेलीकॉप्टर से देखूंगा थाइलैंड...

नोएडा में बारात विवाद: पैसों के बंटवारे पर नाबालिग की हत्या

7