Noida Murder Case: नोएडा के झंडपुरा गांव में एक नाबालिग की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि यह हत्या बारात से लूटे गए पैसों के बंटवारे को लेकर हुए विवाद की वजह से हुई है। पुलिस ने फिलहाल इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा इस मामले में दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है। साथ ही पुलिस ने मुख्य आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू भी बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक, लक्की बाथम नोएडा के सेक्टर 11 में परिवार के संग रहते हैं। वह मेहनत मजदूरी करके अपना गुजारा करते हैं। उनके दो बेटे हैं बड़ा बेटा श्याम और छोटा बेटा दोनों ही गुरुवार रात को झंडपुरा गांव में बारात में गए थे। इस दौरान इस बारात में इन दोनों भाइयों के साथ सेक्टर 11 के ही रहने वाले आसिफ,तोसीफ,सुदामा और सरफराज भी इस बारात में शामिल हुए थे।
बताया जा रहा है कि इस दौरान बारात में इन सभी लोगों ने बारात के चढ़त से पैसे लूटे थे। इस दौरान इन दोनों भाइयों का एक नाबालिग लड़के से लूटे हुए पैसों को झगड़ा हो गया। नाबालिग लड़के ने इन दोनों भाइयों पर ज्यादा पैसे लेने का आरोप लगाया। उसने यह बात बारात से लौटते वक्त अपने साथियों को भी बताई। इन सभी लोगों ने इन दोनों भाइयों की इस बात को विरोध किया तो श्याम और आसिफ में हाथापाई होने लगी। देखते ही देखते ही यह विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर श्याम ने आसिफ के चाकू मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने बताया कि मुख्य अपने साथियों के साथ बिहार भागने का प्लान बना रहा था। इसके लिए उसने अपने करीबियों से ट्रेन के टिकट के बारे में बात भी की थी। हालांकि पुलिस की टीम ने केस दर्ज होने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी और आरोपी शहर से बाहर भाग पाते पुलिस ने उससे पहले उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पुलिस, पूछताछ में अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। नाबालिग की हत्या के बाद परिवार के लोग सदमे में हैं।










