haribhoomi hindi news
सरगुजा के बतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ओपीडी में बैठे आयुष डॉक्टर द्वारा मरीजों से पर्ची लिखने के लिए पैसा लेने का मामला सामने आया है।

आशीष कुमार- बतौली। छत्तीसगढ़ के सरगुजा के बतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ओपीडी में बैठे आयुष डॉक्टर द्वारा मरीजों से पर्ची लिखने में पैसा लेने का मामला सामने आया है। लोगों विरोध करने पर बावजूद डॉक्टर द्वारा मरीज को देख लेने धमकी दी जा रही है।

आपको बता दें कि, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ओपीडी में तैनात घुटरापारा अस्पताल में तैनात डॉक्टर हेमंत गुप्ता मरीजों से पर्ची लिखने के नाम पर 100 रुपए की अवैध उगाही कर रहे हैं। अस्पताल में इलाज कराने गए डॉक्टर हेमंत द्वारा 100 रुपया लिया जा रहा है। इस राशि के बारे में पूछने पर खुलेआम मरीज को धमकी दिया जा रहा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। 

विरोध करने पर डॉक्टर ने दी धमकी 
जब मरीज से पैसा लेने की बात पर बजरंग दल के मोनू तिवारी, सुमित उपाध्याय अस्पताल पहुंच डॉक्टर हेमंत गुप्ता से सवाल करने लगे तो हेमंत गुप्ता देख लेने की बात पर धमकी देने लगे। इतना ही नहीं ऊंची पहुंच के दम पर बतौली निवासी हूं। मेरा क्या कर लोगे कह कर धमकाने लगे। जब डॉक्टर को वीडियो बनाने की बात का पता चला तो वे माफी भी मांगने लगे। 42 ग्राम पंचायत के हजारों मरीज इलाज कराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भरोसे है और यहां अटैच में पदस्त मरीजों की भावनाओं से खेलते हुए अवैध उगाही में लगे हुए हैं।

बजरंग दल ने जताया विरोध 
इस संबंध में बजरंग दल के मोनू तिवारी ने कहा कि डॉक्टर द्वारा मरीजों का खुलेआम शोषण किया जा रहा है। इनकी अवैध उगाही हम विरोध करते है और इन पर कड़ी करवाई होनी चाहिए। 

जांच के बाद करेंगे कार्रवाई- सीएमएचओ 
इस सम्बद्ध में जिला सीएमएचओ डॉक्टर प्रेम सिंह मार्को ने कहा कि, इस मामले की जांच करवा कर कार्रवाई की जाएगी।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें।  यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)

7