haribhoomi hindi news
Traffic Advisory: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 10 से 12 अप्रैल के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। यह एडवाइजरी शाही ईदगाह में वार्षिक इज्तेमा के आयोजन में होने वाली भीड़ की वजह से जारी की गई है।

Traffic Advisory: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 10 और 12 अप्रैल को लेकर एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस द्वारा की गई एडवाइजरी के मुताबिक, तीन दिन तक शाही ईदगाह और सदर बाजार में वार्षिक इज्तेमा का आयोजन किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, यहां प्रतिदिन लगभग पचास हजार लोगों के आने की उम्मीद है।

पुलिस का कहना है कि इस क्षेत्र में इतनी बड़ी संख्या में लोगों और वाहनों के आने-जाने की वजह से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती है, जिसे बहाल करने के लिए पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस एडवाइजरी को सदर बाजार के शाही ईदगाह में भारी भीड़ जुटने की वजह से जारी किया है।

एडवाइजरी के अनुसार, तीन दिन के लिए 8 बजे से 8 बजे तक ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। इस दौरान संबंधित सड़कों पर यातायात को डायवर्ट किया जा सकता है। या फिर इन रास्तों पर ट्रैफिक सिलो हो सकता है। एडवाइजरी में कहा गया है कि आरके मार्ग, रानी झांसी मार्ग और गोल चक्कर ईदगाह  इनसे जुड़ने वाले या फिर उसके आसपास के इलाके प्रभावित रह सकते हैं।

इसके अलावा 12 अप्रैल को 10 बजे आयोजन खत्म होने के बाद ईदगाह और उसके आसपास के इलाकों में भीड़ ज्यादा होने की वजह से ट्रैफिक काफी हद तक प्रभावित हो सकता है। दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक से बचने के लिए वाहन चालकों को सलाह दी है कि वह लोग ईदगाह और सदर बाजार की ओर जाने की बजाय फैज रोड मार्ग का इस्तेमाल करें। पुलिस ने लोगों से अनुरोध किया कि यात्री सदर बाजार और पहाड़गंज की ओर जाने से पहले अपनी यात्रा की योजना बना लें।

7