Summer Travel Tips: Summer Travel Tips: बच्चों के साथ लंबा सफर अक्सर पेरेंट्स के लिए चुनौती बन जाता है। कुछ ही देर में “मम्मी, अभी कितना टाइम लगेगा?” जैसे सवाल शुरू हो जाते हैं और पूरा ट्रिप थकाऊ लगने लगता है। लेकिन अगर आप पहले से थोड़ी स्मार्ट प्लानिंग कर लें, तो यही सफर बच्चों के लिए मजेदार और यादगार बन सकता है। यहां जानें 6 आसान ट्रिक्स, जो बच्चों को पूरे रास्ते खुश और बिजी रखेंगी।
आज के डिजिटल दौर में बच्चों को एंटरटेन रखना आसान जरूर है, लेकिन हर समय स्क्रीन देना सही नहीं होता। इसलिए जरूरी है कि आप कुछ क्रिएटिव और इंटरैक्टिव तरीके अपनाएं, जिससे बच्चे बिजी भी रहें और कुछ नया सीखें भी।
बच्चों को ट्रैवलिंग में बिजी रखने के टिप्स
ट्रैवल गेम्स का रखें इंतजाम
सफर के दौरान छोटे-छोटे गेम्स बच्चों को काफी एंटरटेन करते हैं। जैसे 'आई स्पाई', शब्द बनाने वाले गेम या पजल्स। ये गेम्स बच्चों की सोचने की क्षमता भी बढ़ाते हैं और समय भी जल्दी बीत जाता है। इससे बच्चे शांत रहते हैं और टाइम जल्दी गुजरता है।
फेवरेट स्नैक्स रखें- मूड तुरंत होगा अच्छा
बच्चों को उनका पसंदीदा खाना मिल जाए तो उनका मूड अपने आप अच्छा हो जाता है। हेल्दी स्नैक्स जैसे फल, ड्राई फ्रूट्स या होममेड ट्रीट्स साथ रखें, ताकि वे भूख लगने पर खुश रहें और चिड़चिड़े न हों। इससे बच्चे शांत रहते हैं और टाइम जल्दी गुजरता है।
कलरिंग और एक्टिविटी बुक्स
कलरिंग बुक, स्टिकर बुक या एक्टिविटी किट बच्चों को लंबे समय तक व्यस्त रख सकती है। इससे उनकी क्रिएटिविटी भी बढ़ती है और वे बिना मोबाइल के भी खुश रहते हैं।इससे बच्चे शांत रहते हैं और टाइम जल्दी गुजरता है।
स्टोरी टाइम या ऑडियो बुक्स
बच्चों को कहानियां सुनना बहुत पसंद होता है। आप उनके पसंदीदा स्टोरी बुक साथ ले जा सकते हैं या मोबाइल में ऑडियो स्टोरी प्ले कर सकते हैं। इससे वे शांत भी रहते हैं और एंटरटेन भी होते हैं। इससे बच्चे शांत रहते हैं और टाइम जल्दी गुजरता है।
छोटे-छोटे ब्रेक लें
अगर आप रोड ट्रिप पर हैं, तो बीच-बीच में ब्रेक जरूर लें। बच्चों को थोड़ी देर बाहर घूमने और खेलने का मौका मिलेगा, जिससे वे फ्रेश महसूस करेंगे और सफर का मजा बढ़ जाएगा। इससे बच्चे शांत रहते हैं और टाइम जल्दी गुजरता है।
सरप्राइज टॉय- बच्चों का एक्साइटमेंट रहेगा हाई
ट्रैवल के दौरान बच्चों को एक छोटा सा सरप्राइज टॉय देना बहुत काम करता है। इससे उनका एक्साइटमेंट बना रहता है और वे लंबे समय तक खुश और बिजी रहते हैं। इससे बच्चे शांत रहते हैं और टाइम जल्दी गुजरता है।
पढ़ें ये भी:
बागवानी टिप्स...
हैदराबादी बैंगन रेसिपी...
फैट कम करने के उपाय...
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।









