Logo
दिल्ली जल बोर्ड के मुताबिक, भूमिगत जलाशयों और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों के वार्षिक सफाई कार्यक्रम की वजह से कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। जानिये कौन से इलाके रहेंगे प्रभावित...

देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह बारिश होने से जहां मौसम खुशगवार हो गया है, वहीं कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति न होने के कारण लोगों को परेशानी भी उठानी पड़ी है। दिल्ली जल बोर्ड की मानें तो केवल आज ही नहीं बल्कि कल यानी 19 फरवरी को भी कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। भूमिगत जलाशयों और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों के वार्षिक सफाई कार्यक्रम को इसकी वजह बताया है। DJB ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह जानकारी देते हुए लोगों से पर्याप्त पानी का इंतजाम करने की अपील की है। साथ ही, पेयजल से संबंधित परेशानी आती है, तो समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। 

दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि 18 फरवरी को सेक्टर बी-1 वसंत कुंज आउटट्यूब महरौली क्षेत्र, गली नंबर 36 तुगलकाबाद एक्सटेंशन, नेहरू अपार्टमेंट्स कालकाजी, पॉकेट-12 और पॉकेट-08 कालकाजी एक्सटेंशन में आज पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं कल यानी 19 फरवरी को बसंत कुंज के सेक्टर ए, बी और सी में पानी नहीं आएगा। महरौली क्षेत्र, छतरपुर, लाल टंकी, बी-ब्लॉक कालकाजी, चूरिया मोहल्ला, नेहरू प्लेस, गली नंबर 25 तुगलकाबाद, आईकेवीबीपीएस कालकाजी में भी पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी।

अधिकारियों ने बताया कि यह कार्यक्रम सफाई अभियान जलाशयों की क्षमता और जल आपूर्ति की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए वार्षिक रखरखाव कार्यक्रम का हिस्सा है। निवासियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी दैनिक गतिविधियों में बाधा से बचने के लिए आवश्यकतानुसार पानी का भंडारण करें।

दिल्ली जल बोर्ड ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर 

डीजेबी का टोल-फ्री कंट्रोल रूम 1916
तुगलकाबाद 26388976
महरौली 26137216
कालकाजी 8861113726
छतरपुर 7303565635
संगम विहार 9650255211

 

यह भी पढ़ें : AI इंपैक्ट समिट, दिल्ली में आज कई रास्ते रहेंगे बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

यह भी पढ़ें : जेवर एयरपोर्ट के पास बसेंगे गई नए सेक्टर, यीडा ने किसानों से खरीदी जमीन

यह भी पढ़ें : दिल्ली की जर्जर सड़कों का 802 करोड़ रुपये से होगा कायाकल्प, सीएम ने किया ऐलान

डीजेबी ने लोगों से अपील की है कि अगर पेयजल की आवश्यकता है तो पानी का टैंकर मंगवाने के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। दिल्ली जल बोर्ड ने कहा है कि सफाई का काम जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद पानी की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

5379487