haribhoomi hindi news
AI Impact Summit 2026: दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 'AI इम्पैक्ट समिट' कार्यक्रम के चलते आज शाम 4 बजे से राजधानी में कई रास्ते बंद रहेंगे। पुलिस ने इसे लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

AI Impact Summit 2026: दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 'AI इम्पैक्ट समिट' कार्यक्रम को देखते हुए राजधानी के कई इलाकों में पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है। इस समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों जैसी VIP लोग शामिल होंगे, ऐसे में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आज शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक कई रास्तों पर प्रतिबंध और डायवर्जन रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर इसे लेकर जानकारी दी है, इसके साथ ही लोगों को प्रभावित रास्तों से बचने की सलाह दी है।  

पिछले 2 दिन से समिट और बोर्ड परीक्षाओं समेत शादियों के सीजन की वजह से दिल्ली के  पूर्वी, दक्षिणी और मध्य एरिया में भारी ट्रैफिक देखने को मिला है। ऐसे में बुधवार शाम को सुरक्षा व्यवस्था को और भी सख्त कर दिया जाएगा, जिसके चलते भारत मंडपम के आसपास के आवागमन पर पूरी तरह रोक रहेगी। खासतौर से  सरदार पटेल मार्ग, अकबर रोड, जनपथ, मथुरा रोड और शांति पथ जैसे रूटों पर गाड़ियों के आवागमन पर रोक रहने की संभावना है।

ट्रैफिक से बचने के लिए पुलिस ने वाहन चालकों को  वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि वह एक्स्ट्रा समय लेकर घर से निकलें। लेन अनुशासन का पालन करें और ऑन-ग्राउंड तैनात कर्मियों के निर्देशों का पालन करें। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक चैनलों और हेल्पलाइन की सहायता से ताजा अपडेट जरूर चेक कर लें। 

इन रास्तों से बचें

  • सरदार पटेल मार्ग
  • मदर टेरेसा क्रिसेंट
  • तीन मूर्ति मार्ग
  • अकबर रोड
  •  जनपथ
  • विंडसर प्लेस
  • तीस जनवरी मार्ग
  • पृथ्वी राज रोड
  • राजेश पायलट मार्ग
  • सुब्रमण्यम भारती मार्ग
  • मथुरा रोड (लोधी फ्लाईओवर और डॉ. दिनेश चंद्र डालमिया/भैरों मार्ग के बीच)
  • शांति पथ (सत्य मार्ग और कौटिल्य मार्ग गोलचक्करों के बीच)
  • अफ्रीका एवेन्यू, सत्य मार्ग (यशवंत प्लेस और शांति पथ के बीच) और डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग ।
     

यह भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सरोजनी नगर का 'सीएम श्री स्कूल' देखकर भावुक
यह भी पढ़ें:- सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'महिला के पायजामे का नाड़ा खोलना रेप की कोशिश 
यह भी पढ़ें:- प्रदेश भर में हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं शुरू
यह भी पढ़ें:- स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड रोकने वालों पर FIR क्यों नहीं? 
यह भी पढ़ें:- 10वीं का गणित पेपर आसान रहा या मुश्किल

 

इन रास्तों का करें इस्तेमाल

  • सैन मार्टिन मार्ग
  • पंचशील मार्ग
  • एपीजे अब्दुल कलाम मार्ग
  • कमल अतातुर्क मार्ग
  • अरबिंदो मार्ग
  • लोधी रोड
  • साउथ एवेन्यू रोड
  • वंदेमातरम मार्ग
  • बरापुल्ला रोड
  • रिंग रोड
  • तिलक मार्ग
  • फिरोजशाह रोड
  • रफी मार्ग, संसद मार्ग और के कामराज रास्ते हैं।  

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

7