haribhoomi hindi news
Delhi Committee Scam: दिल्ली में कमेटी की आड़ में 48 निवेशकों को 2 करोड़ का चूना लगाने वाले पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Delhi Committee Scam: दिल्ली पुलिस ने 2 करोड़ रुपये का घोटाला करने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों ने मिलकर करीब 48 निवेशकों को ठगी का शिकार बनाया है। पुलिस ने 48 निवेशकों की शिकायत के बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। पीड़ितों का आरोप है कि दोनों ने उन्हें उनके द्वारा जमा किए गए कमेटी के पैसे वापस नहीं किए हैं। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।     

 
जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चंदरदीप चमोली उर्फ मास्टर जी और उनकी पत्नी सरिता चमोली के तौर पर हुई है। पुलिस का कहना है कि दोनों ने अवैध कमेटी स्कीम चलाकर लोगों से करीब 2 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ 16 अक्टूबर 2025 को केस दर्ज हुआ था।

इस मामले में कुलदीप सिंह समेत 48 निवेशकों द्वारा शिकायत दी गई थी कि आरोपियों ने उन्हें ज्यादा मुनाफे का लालच देकर उनसे पैसे जमा करवा लिए हैं। लोगों को फंसाने के लिए आरोपियों ने पहले लोगों को समय पर छोटी रकम लौटाकर उनका विश्वास जीता, लेकिन बाद में जब बड़ी रकम इकट्ठा हो गई तो, उसने पैसे वापस देना बंद कर दिया और भाग गए।  

यह भी पढ़ें:- बटनदार चाकू बेचने पर 'ब्लिंकिट' पर केस दर्ज
यह भी पढ़ें:- लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा बॉबी कबूतर गिरफ्तार
यह भी पढ़ें:-  'ये केवल इमोशनल ड्रामा...,' मृतक साहिल की मां ने क्या कहा?
यह भी पढ़ें:- रोहिणी के अंबेडकर हॉस्पिटल से नवजात चोरी
यह भी पढ़ें:- दिल्ली से चलेगी एक और रैपिड रेल

आरोपियों ने 50 से ज्यादा कमेटियां चलाईं

पुलिस जांच में पता लगा है कि आरोपियों ने 2013 से 2014 तक 50 से ज्यादा कमेटियां चलाईं थीं। दोनों ने इंद्रपुरी मेन मार्केट में ऑफिस खोलकर लोगों को असली बिजनेस का लालच दिया, जब कई कमेटियां मैच्योर हो गईं तो ना मूल रकम लौटाई गई और ना ही कोई मुनाफा दिया गया। भागने से पहले आरोपियों ने रिकॉर्ड रजिस्टर को भी नष्ट कर दिया, इसके अलावा मोबाइल सिम को भी तोड़ दिया।

दिल्ली पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस मदद से आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चंदरदीप को 2 फरवरी 2026 को रामपुर से गिरफ्तार किया, इसके बाद  सरिता को 12 फरवरी 2026 को  EOW दफ्तर से पकड़ा गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी इलाके में ट्यूशन पढ़ाकर लोगों का भरोसा जीतता था, फिर उन्हें कमेटी में पैसा लगाने के लिए फंसाता था। फिलहाल पुलिस मामले में ठगी की रकम बरामद करने में जुटी हुई है।  

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए  haribhoomi.com के साथ।

7