Logo
Noida School Bomb Threat: नोएडा के 12 स्कूलों को आज ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। पुलिस ने इस मामले में फिलहाल आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Noida School Bomb Threat: नोएडा के 12 स्कूलों को आज 19 फरवरी गुरुवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि यह धमकी ईमेल के माध्यम से दी गई है। मामले के बारे में पता लगते ही स्कूल और पुलिस प्रशासन के बीच हड़कंप मच गया। इस दौरान स्टूडेंट्स CBSE बोर्ड परीक्षा के दौरान इस तरह की धमकी से अभिभावकों और छात्रों के बीच दहशत का माहौल है। मामले के बारे में पता लगते ही नोएडा पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरोशन शुरू कर दिया है।  

जानकारी के मुताबिक, स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के बारे में पता लगने पवर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड ने गहनता से मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। टीम ने सबसे पहले स्टूडेंट्स और स्कूल स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल परिसरों को खाली करवाया गया है। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने स्कूल के कोने-कोने को खंगाला है। वहीं ईमेल भेजने वाले की तलाश में साइबर टीम जुटी हुई है। स्कूल प्रबंधन की ओर से भी एहतियात बरतकर क्लास से स्टूडेंट्स को बाहर निकालकर मैदान में ले जाया गया। 

यह भी पढ़ें:- एआई इंपैक्ट समिट का दिल्ली के ट्रैफिक पर पड़ा असर
यह भी पढ़ें:- कीर्ति नगर में PNB बैंक लॉकर से सास- बहू के जेवर चोरी...मचा हड़कंप
यह भी पढ़ें:- दिल्ली से चलेगी एक और रैपिड रेल, ये रूट होंगे कनेक्ट
यह भी पढ़ें:- दिल्ली के इन इलाकों में 2 दिन नहीं आएगा पानी
यह भी पढ़ें:- दिल्ली में सुबह हल्की बारिश के बावजूद वायु प्रदूषण? 

स्टूडेंट्स और अभिभावक में डर

इन दिनों स्टूडेंट्स की बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। अभी CBSE और यूपी बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। ऐसे में स्टूडेंट्स के स्कूलों में परीक्षा सेंटर हैं। धमकी भरे ईमेल के बाद से ही परीक्षार्थियों, छात्रों के साथ-साथ अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है। हालांकि अब तक किसी तरह की संदिग्ध वस्तु मिलने की सूचना नहीं है। वहीं पुलिस और साइबर टीम ईमेल भेजने वाले की तलाश में जुट गई है। इसके अलावा नोएडा पुलिस ने लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की है।  

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

5379487