haribhoomi hindi news
दिल्ली पुलिस ने भारत मंडपम में आयोजित होने वाले एआई इंपैक्ट समिट को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की थी। इसके बावजूद कई इलाकों में भारी जाम देखने को मिल रहा है।

दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित AI Impact Summit का असर ट्रैफिक व्यवस्था पर देखने को मिल रहा है। आज दिल्ली के बारापुल्ला और किदवई नगर के पास भारी ट्रैफिक जाम की सूचना मिली है। अधिकारियों का कहना है कि शिखर सम्मेलन को देखते हुए 18 फरवरी को शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक दिल्ली में विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई थी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें ताकि किसी तरह की परेशानी न झेलनी पड़े।

दिल्ली पुलिस ने भारत मंडपम में आयोजित होने वाले एआई इंपैक्ट समिट को लेकर विशेषकर सरदार पटेल मार्ग, अकबर रोड, जनपथ, मथुरा रोड और शांति पथ जैसे मार्ग प्रभावित रहे। इसके अलावा, पृथ्वी राज रोड, राजेश पायलट मार्ग, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, मथुरा रोड, अफ्रीका एवेन्यू सत्य मार्ग पर भी यातायात प्रभावित रहा।

दिल्ली पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया था कि सैन मार्टिन मार्ग, पंचशील मार्ग, एपीजे अब्दुल कलाम मार्ग, अरबिंदो मार्ग, लोधी रोड, साउथ एवेन्यू रोड, वंदे मातरम् मार्ग, बारापुल्ला मार्ग, रिग रोड, तिलक मार्ग, फिरोजशाह रोड और रफी मार्ग, संसद मार्ग और के रामराज मार्ग का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई थी। 

यह भी पढ़ेंरोहिणी के हॉस्पिटल से नवजात चोरी, 12 घंटे के भीतर मामला सॉल्व, जानिये कैसे पुलिस के हत्थे चढ़ी महिला बच्चा चोर

यह भी पढ़ेंभारत-पाकिस्तान मैच के बाद दोस्ती में बढ़ी दूरी, फिर भी एकसाथ, भारतीय पाकिस्तानी रूममेट्स की नोंकझोंक वायरल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन सभी वैकल्पिक मार्गों पर वाहनों की भारी संख्या दिखाई दे रही है। विशेषकर बारापुल्ला और किदवई मार्ग पर भारी ट्रैफिक जाम की सूचना मिली है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के जवान मौके पर तैनात हैं और व्यवस्था सुचारू करने में जुटे हैं। 

7