Logo
रिटायर्ड IAS नियाज खान ने बांग्लादेश में हिंदू मंत्रियों का उदाहरण देकर भारत में मुस्लिम प्रतिनिधित्व की कमी पर सवाल उठाया।

मध्यप्रदेश। एमपी कैडर के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी नियाज खान ने एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने बांग्लादेश का उदाहरण देते हुए केंद्र सरकार में एक भी मुस्लिम मंत्री न होने का मुद्दा उठाया। नियाज खान का कहना है कि, बांग्लादेश में एक करोड़ हिन्दू हैं, वहां की सरकार ने दो हिन्दू मंत्री बनाए हैं लेकिन भारत सरकार में एक भी मुस्लिम मंत्री नहीं जबकि यहां बीस करोड़ मुसलमान हैं।

2-3 मुस्लिम मंत्री बनाने की मांग
रिटायर्ड IAS अधिकारी नियाज खान ने एक्स पर लिखा, 'बांग्लादेश में दो हिंदू मंत्री बने। बड़ी खुशी हुई। बांग्लादेश में एक करोड़ हिंदू हैं और दो मंत्री, भारत में 20 करोड़ मुस्लिम हैं पर केंद्र सरकार में एक भी मुस्लिम मंत्री नहीं। बड़ा आश्चर्य हुआ। बीजेपी और RSS से विनम्र निवेदन है कि कृपया 2-3 मुस्लिम मंत्री बनाने पर गंभीर चिंतन करें।'

बता दें कि, यह पहली बार नहीं है जब नियाज खान अपने बयानों के कारण चर्चा का विषय बने हैं। उनके द्वारा कई किताबें लिखी गई हैं। वे सोशल मीडिया साईट एक्स पर काफी एक्टिव रहते हैं। उनके द्वारा लिखे गए ट्वीट काफी वायरल रहते हैं।'

यह भी पढ़ें: महाकाल मंदिर: संध्या और शयन आरती के लिए भी बदली व्यवस्था, शुल्क न देने वाले भक्तों को सिर्फ चलित दर्शन

यह भी पढ़ें: मऊगंज में सड़क हादसा: कुत्ते को बचाने में फिसली बाइक, 45 वर्षीय महिला गंभीर घायल

यह भी पढ़ें: पीपुल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी: LTTE का भी जिक्र,खाली कराया गया कैंपस

यह भी पढ़ें: प्रतिमा बागरी को हाईकोर्ट से राहत : जाति प्रमाण पत्र चुनौती वाली याचिका खारिज, 18 मार्च को पेड़ों की कटाई पर होगी सुनवाई

यह भी पढ़ें: भोपाल बना साइबर ठगों का टारगेट: सिर्फ 30 घंटे में 1.53 करोड़ पार, 12 थानों में 34 FIR दर्ज

फर्जी आईडी से दी गई गालियां
कुछ समय पहले वे इसलिए चर्चा में थे क्योंकि उन्होंने आरोप लगाया था कि, फर्जी आईडी से उन्हें गाली दी जा रही है। उन्होंने लिखा था कि, 'मुझे गाली देने के लिए अन्य वर्णों के लोगों ने ब्राह्मण के नाम से फर्जी ID बना ली है। हर ब्राह्मण मेरा भाई है तो वह अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं करेगा। ऐसे लोगों को मैं ब्लॉक करके तमाचा मारता हूं। हजार दोस्त से अच्छा एक ब्राह्मण काफी है। भगवान ब्रह्मा का प्रिय पुत्र है ब्राह्मण।'

5379487