मध्यप्रदेश। उज्जैन के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में संध्या और शयन आरती की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। नई व्यवस्था गुरुवार से लागू हो गई है। इसके तहत अब संध्या और शयन आरती में शामिल होने के लिए 250 रुपए की ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी। जो श्रद्धालु ऐसा नहीं कर सकते उनके बस चलित दर्शन ही मिलेंगे।
करनी होगी ऑनलाइन बुकिंग
बताया जा रहा है कि, संध्या और शयन आरती के समय भक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए महाकाल मंदिर समिति ने यह निर्णय लिया है। इसके लिए भक्तों से पहले कोई शुल्क नहीं लिया जाता था लेकिन अब दोनों आरती में शामिल होने के इच्छुक श्रद्धालुओं को ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी। श्रद्धालु महाकाल मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट पर आसानी से बुकिंग करवा सकते हैं। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर बुकिंग की व्यवस्था है।

भस्मारती में शामिल होने के लिए भी लगता है शुल्क
बता दें कि, महाकाल मंदिर समिति भस्मारती में शामिल होने के इच्छुक श्रद्धालुओं से पहले ही 200 रुपए का शुल्क ले रही है। यदि दर्शन जल्दी करने हों तो इसके लिए 250 रुपए से बुकिंग करवानी होती है। अब संध्या और शयन आरती के लिए भी शुल्क लिया जा रहा है। मंदिर में होने वाली विभिन्न पूजा विधियों के लिए भी भक्तों को शुल्क देना होता है।
यह भी पढ़ें: पीपुल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी: LTTE का भी जिक्र,खाली कराया गया कैंपस
यह भी पढ़ें: भागीरथपुरा में मौतों पर सदन में हंगामा : बजट सत्र के चौथे दिन विधानसभा में राज्य सरकार और विपक्ष आमने-सामने
यह भी पढ़ें: Ladli Behna Yojana: MP बजट 2026 में लाड़ली बहना की बल्ले-बल्ले, सरकार ने दिए राशि बढ़ाने के संकेत
यह भी पढ़ें: Bhojshala Case: भोजशाला मामला इंदौर खंडपीठ को ट्रांसफर, 23 फरवरी को खोली जाएगी ASI रिपोर्ट
गर्भगृह में आम श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद
बाबा महाकाल मंदिर के गर्भगृह में आम श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद है। जुलाई 2023 से पहले श्रद्धालु 1500 रुपए देकर गर्भगृह में प्रवेश कर पाते थे। सावन में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए गर्भगृह प्रवेश अस्थायी रूप से रोका गया था लेकिन अब तक यह आम लोगों के लिए बंद है।










