Logo
Jeera Biscuits: जीरा बिस्कुट एक पॉपुलर स्नैक हैं जो शाम की चाय के साथ अक्सर परोसे जाते हैं। इन टेस्टी बिस्कुट को घर पर भी तैयार किया जा सकता है।

Jeera Biscuits: चाय के साथ अगर कुछ कुरकुरा और हल्का नमकीन मिल जाए तो स्वाद दोगुना हो जाता है। बेकरी से मिलने वाले जीरा बिस्कुट की खुशबू और क्रिस्पी टेक्सचर हर किसी को पसंद आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वही स्वाद अब आप घर पर भी आसानी से तैयार कर सकते हैं?

घर में बने जीरा बिस्कुट न सिर्फ ताजे और हेल्दी होते हैं, बल्कि इनमें आप अपनी पसंद के अनुसार स्वाद भी जोड़ सकते हैं। खास बात यह है कि इन्हें बनाने के लिए ज्यादा झंझट या महंगे सामान की जरूरत नहीं होती। आइए जानते हैं बेकरी स्टाइल जीरा बिस्कुट बनाने की आसान रेसिपी।

जीरा बिस्कुट बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप मैदा
  • 1/2 कप पाउडर चीनी
  • 1/2 कप बटर (कमरे के तापमान पर)
  • 1 छोटा चम्मच जीरा (हल्का भुना हुआ)
  • 1/4 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
  • 1-2 बड़ा चम्मच दूध (जरूरत अनुसार)
  • एक चुटकी नमक

जीरा बिस्कुट बनाने का तरीका

जीरा बिस्कुट को देखकर ही कई लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। इन्हें घर पर तैयार करने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में बटर और पाउडर चीनी डालकर अच्छी तरह फेंट लें, जब तक मिश्रण हल्का और क्रीमी न हो जाए। अब इसमें मैदा, बेकिंग पाउडर और नमक छानकर मिलाएं। 

हल्का भुना हुआ जीरा डालें और सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स करें। अगर मिश्रण सूखा लगे तो थोड़ा-थोड़ा दूध डालते हुए सॉफ्ट डो तैयार कर लें। ध्यान रखें कि आटा ज्यादा सख्त या ज्यादा नरम न हो। तैयार डो को 10-15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें, ताकि बिस्कुट का शेप अच्छा बने।

Makhana Kheer Recipe: शाही स्वाद से भरपूर है मखाना खीर, मुंह में घुलेगी अनूठी मिठास, सीखें रेसिपी
Henna on Hairs: बालों में मेहंदी लगाने का सही तरीका जानते हैं? स्टेप बाय स्टेप समझें कैसे अप्लाई करें
Turmeric Powder: मिलावटी हल्दी से बचना चाहते हैं? घर पर कच्ची हल्दी से ऐसे तैयार करें शुद्ध मसाला
Isabgol Benefits: पेट की समस्याओं में रामबाण है ईसबगोल! इन तरीकों से करें सेवन, मिलेंगे बड़े फायदे

अब ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट कर लें। डो को फ्रिज से निकालकर बेलन की मदद से मध्यम मोटाई में बेल लें। कुकी कटर या चाकू से मनचाहे आकार में काट लें। कटे हुए बिस्कुट को बेकिंग ट्रे पर बटर पेपर लगाकर रखें। ध्यान रखें कि बिस्कुट के बीच थोड़ी दूरी हो, क्योंकि बेक होने पर वे हल्के फैल सकते हैं।

बेकिंग ट्रे को पहले से गरम ओवन में 12-15 मिनट तक बेक करें। जब बिस्कुट के किनारे हल्के सुनहरे हो जाएं, तो समझिए वे तैयार हैं। ओवन से निकालने के बाद उन्हें पूरी तरह ठंडा होने दें। ठंडा होने पर ये और ज्यादा क्रिस्पी हो जाएंगे। अब इन्हें एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें और जब चाहें चाय के साथ आनंद लें।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

5379487