Logo
election banner
जवानों का एंटी नक्सल अभियान जारी है। जेलों में लगातार गैंगवार बढ़ रहा है। लोस चुनाव की तैयारी जोरों से जारी है। जवानों से भरी एंबुलेंस पलट गई, जिसमें 12 जवान घायल हो गए।  

नारायणपुर। धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र अबूझमाड़ में जवानों का नक्सल विरोधी अभियान 48 घंटों तक चला। जेलों में गैंगवार का सिलसिला रुक नहीं रहा है। बस्तर जिले के रतेंगा में शनिवार को CRPF 188 बटालियन की F कंपनी की जवानों से भरी एंबुलेंस पलट गई। शनिवार को कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। जिसमें 40 स्टार प्रचारक बनाये गए हैं, जो प्रदेश में अपने प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।

CG में शनिवार को कहां क्या हुआ? Live updates

Anti naxal operation: 4 घंटे में 3 बार हुई मुठभेड़, 5 किलो आईईडी समेत भारी मात्रा में नक्सली सामान बरामद : छत्तीसगढ़ में लगातार जवानों का एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी है। धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र अबूझमाड़ में जवानों का नक्सल विरोधी अभियान 48 घंटों तक चला। इस दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच 3 बार मुठभेड़ हुई। 5 किलो आईईडी समेत भारी मात्रा में नक्सली सामान बरामद किया गया। मुठभेड़ सोनपुर थाना क्षेत्र में हुई। 

 जेल में वर्चस्व की लड़ाई : चम्मच-छड़ के हथियारों के जरिए जानलेवा गैंगवार, दोनों पक्षों पर केस दर्ज : छत्तीसगढ़ की जेलों में गैंगवार का सिलसिला रुक नहीं रहा है। कुछ दिन पहले सारंगढ़ उपजेल में गैंगवार की घटना सामने आई थी। अब एक बार फिर बिलासपुर सेंट्रल जेल में गैंगवार हुआ है। होली के त्योहार से पहले दो गुट के कैदियों ने छड़ के हथियारों से एक-दूसरे पर हमला किया है। जिसके बाद घायल कैदियों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं दोनों पक्षों पर केस दर्ज कर लिया गया है। 

लोकसभा चुनाव : कांग्रेस भरवा रही नारी न्याय गारंटी फार्म, सीएम बोले- एक नहीं पांच लाख दे, जनता देगी बीजेपी को वोट:  लोकसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है, 7 मई को पहले चरण की वोटिंग होनी है। बीजेपी की महतारी वंदन योजना के जवाब में कांग्रेस ने नारी न्याय गारंटी का ऐलान किया है और उसका फार्म भी भरवाना शुरू कर दिया है। शनिवार को बूथ विजय अभियान के कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय ने इस पर तंज कसते हुए कहा कि, ना नौ मन तेल होगा ना राधा नाचेगी। कांग्रेस हमेशा ख्याली पुलाव पकाती रहती है और जनता का विश्वास कांग्रेस से उठ चुका है। 

CRPF जवानों से भरी एंबुलेंस पलटी : ड्राइवर समेत 12 जवान घायल, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज जारी: बस्तर जिले के रतेंगा में शनिवार को CRPF 188 बटालियन की F कंपनी की जवानों से भरी एंबुलेंस पलट गई। हादसे में 12 जवान घायल हो गए हैं, जिनमें 8 जवानों को गंभीर चोटें आई हैं। उनका इलाज डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। वहीं 4 जवानों को लोहंडीगुड़ा में ही भर्ती कराया गया है।

कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची: तीन गांधी के अलावा और कौन-कौन करेंगे प्रचार, देखिए सूची: लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए सभी राजनैतिक पार्टियां मैदान में उतर चुकी हैं। प्रत्याशियों के ऐलान के बाद अब चुनाव प्रचार भी जोरों-शोरों से चल रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। जिसमें 40 स्टार प्रचारक बनाये गए हैं, जो प्रदेश में अपने प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। जिनमें सबसे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के अलावा 37 नेता छत्तीसगढ़ में चुनावी दंभ भरेंगे। 

वनांचल में दम तोड़ती व्यवस्था : बिना डाक्टर के अस्पताल, बिना मेडिकल स्टाफ का एंबुलेंस! यहां जान की कोई कीमत नहीं :  सरकारें चाहे कितने भी दावे कर लें लेकिन बस्तर के अंदरूनी इलाकों की तस्वीर जस की तस है। यहां पर स्वास्थ्य सेवाएं दम तोड़ रही हैं। बारसूर इलाके में इंद्रावती नदी पार स्थित हर्राकोड़र गांव के कपेमारी से दिल झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल यहां पर प्रसव पीड़ा से परेशान महिला के लिए कॉल कर एंबुलेंस बुलाया गया। उस एंबुलेंस में सिर्फ चालक था उसके साथ न तो कोई एएनएम थी और न ही कोई ईएमटी था। 

विजय बूथ अभियान : कांदुल पहुंचे सीएम साय, बोले- पीएम मोदी ने किया विकास, बृजमोहन को दें वोट:  लोकसभा की तैयारियों को लेकर बीजेपी ने कमर कस ली है, जहां सूबे के सीएम विष्णुदेव साय शनिवार को कांदुल गांव पहुंचे। जहां उन्होंने विजय बूथ अभियान की शुरुआत की। जिसके तहत आज से बीजेपी 24 हजार बूथों पर पार्टी का झंडा लगाएगी। जिसके तहत प्रत्येक बूथ पर बीजेपी कार्यकर्ता10–10 झंडे लगाएंगे। 

5379487