Logo
KTM Bike: केटीएम इंडिया ने स्पेशयली एडवेंचर टूरिंग और खराब रास्तों पर बेहतर प्रदर्शन के लिए फ्री एक्सेसरीज़ डिजाइन की हैं। इसमें हेडलैंप प्रोटेक्टर, मडफ्लैप एक्सटेंशन, लोअर फेंडर, सेंटर स्टैंड, टूरिंग सीट जैसी चीजें शामिल हैं।

KTM Bike: केटीएम इंडिया ने अपनी 390 एडवेंचर रेंज पर एक खास न्यू ईयर ऑफर पेश किया है, जो सीमित समय के लिए उपलब्ध है। इस ऑफर का मकसद इन बाइक्स को और ज्यादा वैल्यू-फॉर-मनी बनाना और ग्राहकों के ओनरशिप अनुभव को बेहतर करना है। जो ग्राहक इस दौरान KTM 390 Adventure या 390 Adventure X खरीदते हैं, उन्हें कई फ्री बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। यह ऑफर खास तौर पर उन राइडर्स के लिए आकर्षक है जो एडवेंचर बाइक सेगमेंट में एंट्री करना चाहते हैं।

10,000 रुपये तक की फ्री एक्सेसरीज़
इस ऑफर के तहत ग्राहकों को 10,000 रुपये तक की ओरिजिनल KTM एक्सेसरीज़ मुफ्त दी जा रही हैं। ये एक्सेसरीज़ खास तौर पर एडवेंचर टूरिंग और खराब रास्तों पर बेहतर प्रदर्शन के लिए डिजाइन की गई हैं। इसमें हेडलैंप प्रोटेक्टर, मडफ्लैप एक्सटेंशन, लोअर फेंडर, सेंटर स्टैंड, टूरिंग सीट और बाइक कवर जैसी उपयोगी चीजें शामिल हैं। इन एक्सेसरीज़ की मदद से बाइक शोरूम से निकलते ही ज्यादा प्रैक्टिकल और सुरक्षित बन जाती है, चाहे लंबी दूरी की यात्रा हो या ऑफ-रोड राइडिंग।

10 साल तक की एक्सटेंडेड वारंटी
कंपनी इस ऑफर के साथ 10 साल तक की एक्सटेंडेड वारंटी भी दे रही है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 2,650 रुपये बताई जा रही है, लेकिन ऑफर के तहत यह ग्राहकों को अतिरिक्त फायदे के रूप में मिल रही है। यह वारंटी उन लोगों के लिए खासतौर पर फायदेमंद है जो अपनी बाइक को लंबे समय तक इस्तेमाल करना चाहते हैं या लंबी दूरी की राइडिंग का प्लान रखते हैं। इससे मेंटेनेंस और रिपेयर को लेकर होने वाली चिंता भी काफी हद तक कम हो जाती है।

पावरफुल इंजन और परफॉर्मेंस
KTM 390 Adventure में 398.63 cc का सिंगल-सिलेंडर, DOHC इंजन दिया गया है, जो 46 bhp की पावर और 39 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स, असिस्ट और स्लिपर क्लच और बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर के साथ जोड़ा गया है, जिससे राइडिंग का अनुभव और भी स्मूद और दमदार हो जाता है।

यह ऑफर देशभर में KTM की अधिकृत डीलरशिप पर सीमित समय के लिए उपलब्ध है, जिससे एडवेंचर बाइक खरीदने का यह सही मौका बन सकता है।

(मंजू कुमारी)

5379487