नई Renault Duster की डिलीवरी शुरू, देखें कीमत, फीचर्स और सबकुछ जानें

14 Apr 2026

Renault Duster की डिलीवरी देशभर में शुरू हो चुकी है। 14 अप्रैल 2026 से ग्राहकों को चाबियां मिलनी शुरू हो गई हैं।

पहली डिलीवरी चेन्नई में एक खास इवेंट में हुई, जहां ग्राहक डॉ. अर्थनारी मणिकवासगम को SUV सौंपी गई।

पहली डिलीवरी चेन्नई में एक खास इवेंट में हुई, जहां ग्राहक डॉ. अर्थनारी मणिकवासगम को SUV सौंपी गई।

जिन ग्राहकों ने R-Pass प्रोग्राम के जरिए बुकिंग की थी, उन्हें डिलीवरी में सबसे पहले प्राथमिकता मिल रही है।

Renault India ने चेन्नई में 4500 स्क्वायर फीट का हाई-टेक ‘R Store’ खोला है, जहां ग्राहक गाड़ी को डिजिटल तरीके से एक्सप्लोर कर सकते हैं।

नई डस्टर की एक्स-शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपये से 18.49 लाख रुपये के बीच रखी गई है।

कंपनी इस SUV पर 7 साल या 1.5 लाख किलोमीटर तक की वारंटी दे रही है, जो इसे और भरोसेमंद बनाती है।

नई डस्टर में LED लाइट्स, कनेक्टेड टेललैंप और बड़ा ‘Duster’ ग्रिल इसे काफी मस्कुलर और प्रीमियम लुक देते हैं।

18-इंच के बड़े व्हील्स और 212mm का ग्राउंड क्लीयरेंस इसे खराब रास्तों के लिए भी परफेक्ट बनाते हैं।

700 लीटर का बूट स्पेस इसे अपनी कैटेगरी में सबसे प्रैक्टिकल SUV बना देता है।

10.1-इंच टचस्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं।

6 एयरबैग्स, लेवल-2 ADAS के साथ 1.0L और 1.3L टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शन मिलते हैं। आगे चलकर हाइब्रिड वर्जन भी आ सकता है।