14 Apr 2026
बजाज ने ‘WEGO’ ब्रांड के तहत इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर की पूरी रेंज लॉन्च कर दी है, जिसमें पैसेंजर और कार्गो दोनों मॉडल शामिल हैं।
इस रेंज की सबसे बड़ी खासियत है इसकी 296km तक की लंबी ड्राइविंग रेंज, जो पूरे दिन का काम आसान बना देती है।
ड्राइविंग को आसान बनाने के लिए इसमें 2-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है, जिससे नए ड्राइवर भी आराम से चला सकते हैं।
एडवांस बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम और रीजेनरेटिव ब्रेकिंग से बैटरी लाइफ और परफॉर्मेंस दोनों बेहतर मिलती है।
हिल होल्ड और क्लाइम्ब मोड जैसे फीचर्स इसे हर तरह की सड़क के लिए परफेक्ट बनाते हैं। जो ड्राइवर और सवारी के लिए ज्यादा लेगरूम और बड़ा केबिन स्पेस दिया गया है।
इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, डिजिटल LCD डिस्प्ले और एर्गोनॉमिक डिजाइन जैसे फीचर्स मिलते हैं।
कंपनी 5 साल की वारंटी और रोडसाइड असिस्टेंस दे रही है, जिससे मेंटेनेंस की टेंशन कम होती है।
50 सीरीज की शुरुआती कीमत 3.11 लाख रुपये है और यह करीब 272km की रेंज देती है।
C9009 और C9012 मॉडल की कीमत 3.87 लाख रुपये से 4.34 लाख रुपये तक जाती है, जो माल ढुलाई के लिए शानदार ऑप्शन है।