haribhoomi hindi news
रायपुर स्थित रावतपूरा सरकार कॉलेज में हुआ भव्य आयोजन। विधायक अनुज शर्मा ने छात्रों के साथ साझा किए बजट के मुख्य बिंदु।

रायपुर। रायपुर के श्री रावतपूरा सरकार यूनिवर्सिटी में बुधवार को 'युवा संवाद' बजट पे चर्चा कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वक्ता के रूप में धरसींवा विधायक अनुज शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने कॉलेज के छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद करते हुए बजट की बारीकियों और युवाओं के लिए उपलब्ध अवसरों पर विस्तार से चर्चा की।

इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा नें कहा कि, किसी भी देश का बजट केवल आंकड़ों का लेखा-जोखा नहीं होता, बल्कि वह भविष्य के विकास का रोडमैप होता है। उन्होंने कहा, युवाओं को बजट की प्रक्रिया और इसमें अपने लिए किए गए प्रावधानों को समझना चाहिए। प्रदेश सरकार का लक्ष्य युवाओं को केवल रोजगार पाने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाना है। सरकार अपनी नीतियां बना रही है, लेकिन उन नीतियों में रंग भरने का काम आप युवाओं को करना है। आप केवल आने वाले कल के भविष्य नहीं हैं, बल्कि आप आज के सारथी हैं। आज की तकनीकी शिक्षा को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा रहा है।

इनोवेशन और स्टार्टअप्स के लिए खुले दरवाजे
नवाचार (Innovation) और स्टार्टअप्स के लिए सरकार नए रास्ते खोल रही है। छत्तीसगढ़ की प्रतिभा को अब राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर चमकने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे देश की अर्थव्यवस्था और सरकारी योजनाओं को समझने में रुचि लें, क्योंकि आने वाला समय उन्हीं का है। 

युवाओं को नौकरी मांगने वाला नहीं देने वाला बनाने की कोशिश
युवाओं को केवल 'नौकरी मांगने वाला' नहीं, बल्कि 'नौकरी देने वाला' (Entrepreneur) बनना चाहिए । बजट में स्टार्टअप्स और स्थानीय व्यवसायों के लिए जो छूट और सुविधाएं दी गई हैं, उनका लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य सरकार के 'विकसित भारत 2047' के विजन को साझा किया। उन्होंने बताया कि कैसे बजट में शिक्षा, तकनीक और बुनियादी ढांचे पर निवेश किया जा रहा है ताकि युवाओं को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के अवसर मिलें।

छात्र-छात्राओं ने रखीं जिज्ञासाएं
संवाद और सुझाव कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने बजट में शिक्षा, कौशल विकास और स्टार्टअप्स के लिए आवंटित फंड को लेकर अपनी जिज्ञासाएं रखीं। श्री शर्मा ने बड़े ही सरल ढंग से तकनीकी बिंदुओं को स्पष्ट किया और छात्रों को प्रोत्साहित किया कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनें। 

इनकी भी रही गरिमामयी मौजूदगी
इस अवसर पर मंत्री खुशवंत साहेब, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक अमर अग्रवाल, अनुज शर्मा, पुरंदर मिश्रा, राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, इंद्र कुमार साहू, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा छ.ग. राहुल योगराज टिकरिहा, जिलाध्यक्ष भाजपा रायपुर शहर रमेश सिंह ठाकुर उपस्थित रहे।

7