कुश अग्रवाल- बलौदा बाजार। नारी सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक माने जा रहे नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण बिल) को लेकर बलौदा बाजार के जिला पंचायत सभागार में 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।
मंत्री वर्मा बतौर चीफ गेस्ट शामिल हुए
इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष जायसवाल, पूर्व विधायक लक्ष्मी वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को राजनीति में सशक्त भागीदारी के लिए जागरूक करना और केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे महिला आरक्षण बिल की जानकारी देना था।
बलौदा बाजार- केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर जागरूकता लाने के उद्देश्य से एक सम्मेलन का आयोजन किया गया। @BalodaBazarDist #Chhattisgarh pic.twitter.com/NttV0f6Fil
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) April 16, 2026
अब समय बदल रहा है: वर्मा
मंत्री टंक राम वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिलाओं को राजनीतिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है। उन्होंने बताया कि, इस विधेयक के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का प्रावधान किया गया है।
मंत्री वर्मा ने कहा कि, आज तक देश की आधी आबादी को वह सम्मान और अवसर नहीं मिल पाया, जिसकी वह वास्तव में हकदार है। लेकिन अब समय बदल रहा है और नारी शक्ति को उसका अधिकार दिलाने की दिशा में एक नए युग की शुरुआत हो चुकी है।
बिल के समर्थन में आगे आए महिलाएं : वर्मा
मंत्री वर्मा ने उपस्थित महिलाओं से इस बिल के समर्थन में आगे आने और इसे जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि यह बिल पूरी तरह लागू होता है, तो देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी अभूतपूर्व रूप से बढ़ेगी और निर्णय लेने की प्रक्रिया में उनका योगदान मजबूत होगा।
बलौदा बाजार- केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर जागरूकता लाने के उद्देश्य से एक सम्मेलन का आयोजन किया गया। अधिवक्ता सबा खान ने क्या कहा सुनिए। @BalodaBazarDist #Chhattisgarh pic.twitter.com/P4tADoAs5J
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) April 16, 2026
महिलाओं ने बताया सकारात्मक कदम
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने भी इस पहल का स्वागत किया और इसे अपने अधिकारों की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया। सम्मेलन में महिला सशक्तिकरण, राजनीतिक जागरूकता और सामाजिक भागीदारी पर भी चर्चा की गई।
(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)








