haribhoomi hindi news
मौसम विभाग के मुताबिक जयपुर समेत श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, चूरू, सीकर और अलवर जिलों में बारिश हो सकती है। गुरुवार रात से ही कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट महसूस की गई है।

जयपुर। राजस्थान में तेज गर्मी और लू के बीच शुक्रवार को मौसम में बदलाव के संकेत मिले हैं। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के प्रभाव से राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक जयपुर समेत श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, चूरू, सीकर और अलवर जिलों में बारिश हो सकती है। गुरुवार रात से ही कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट महसूस की गई है।

भीषण गर्मी का असर जारी
गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में तेज गर्मी रही। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री और जैसलमेर में 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के 18 से ज्यादा शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बदला मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, एक हल्का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जिसके कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। इस सिस्टम का असर पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में पहले ही दिख चुका है, जहां बादल छाने से धूप का असर कम हुआ।

हीटवेव का अलर्ट जारी
हालांकि, मौसम में बदलाव के बावजूद कई जिलों में लू का असर अभी भी बना हुआ है। खासकर रेगिस्तानी इलाकों में तेज गर्म हवाओं के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे गर्मी और लू से बचाव के उपाय अपनाएं, साथ ही बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहें।

7