राजा शर्मा- डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को एक दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव जिला पहुंचे हैं। इस दौरान डोंगरगढ़ आगमन पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। नवरात्र के दूसरे दिन उन्होंने विश्व प्रसिद्ध मां बमलेश्वरी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रदेश के सुख-समृद्धि की कामना की।
मिली जानकारी के अनुसार, मीडिया से बातचीत में भूपेश बघेल ने विधानसभा सत्र की कार्यवाही को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने सदन में प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए, वहीं भाजपा विधायकों द्वारा पूछे गए सवाल उनके संवैधानिक अधिकार का हिस्सा हैं। हालांकि उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के भीतर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डोंगरगढ़ दौरे के दौरान मीडिया से चर्चा में उन्होंने विधानसभा सत्र और अफीम मामले को लेकर भाजपा पर तीखा पलटवार किया। @RajnandgaonDist #Chhattisgrah #Dongargarh #Navratri_स्पेशल pic.twitter.com/wVPDgdk3yE
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) March 21, 2026
भूपेश बघेल का भाजपा पर पलटवार
डिप्टी सीएम अरुण साव द्वारा कांग्रेस पर अफीम मामले को लेकर लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए भूपेश बघेल ने बयान को मूर्खतापूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि, प्रदेश में अफीम से जुड़े मामलों में भाजपा नेताओं की संलिप्तता सामने आई है और जिन घटनाओं का जिक्र किया जा रहा है। वे वर्तमान भाजपा शासनकाल में ही हुई हैं।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डोंगरगढ़ दौरे के दौरान मां बमलेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। @RajnandgaonDist #Chhattisgrah #Dongargarh #Navratri_स्पेशल pic.twitter.com/xbwc1kTOwx
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) March 21, 2026










