आशीष गुप्ता - बतौली। सरगुजा जिले के बतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों से अवैध वसूली और अस्पताल की अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। सीएमएचओ डॉ. प्रेम सिंह मार्को ने बताया कि संबंधित डॉक्टर को शो-काज नोटिस जारी किया गया है। उन्हें तीन दिनों के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया गया है। जवाब असंतोषजनक होने पर विभागीय कार्रवाई की बात कही गई है।
बतौली CHC में ओपीडी में बैठे डॉक्टर हेमंत गुप्ता पर इलाज और दवाई के नाम पर मरीजों से पैसे लेने का आरोप लगा है। वीडियो में डॉक्टर मरीज से ली गई राशि वापस करते और माफी मांगते साफ दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया और स्थानीय अखबारों में मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में खलबली मच गई।

अवैध वसूली उजागर होते ही मचा हंगामा
डॉक्टर पर आरोप है कि वह अपनी ‘पहुंच’ का हवाला देकर मरीजों को धमकाते भी थे। लोगों का कहना है कि गरीब मरीजों से पैसे लेना और उन्हें डराना अत्यंत शर्मनाक और शासकीय योजनाओं के विपरीत है।
सरगुजा के बतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ओपीडी में बैठे आयुष डॉक्टर द्वारा मरीजों से पर्ची लिखने के लिए पैसा लेने का मामला सामने आया है। pic.twitter.com/PHYKfZExdV
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) April 10, 2026
अपनी गलती छुपाने पत्रकारों पर FIR?
वीडियो वायरल होने के बाद जनता को उम्मीद थी कि डॉक्टर पर कार्रवाई होगी, लेकिन इसके उलट डॉक्टर ने बतौली थाने में पत्रकार आशीष कुमार, उमेश प्रजापति और मोनू तिवारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। डॉक्टर का आरोप है कि पत्रकारों ने उन्हें बदनाम किया, जबकि वीडियो में स्वयं वह वसूली स्वीकार करते दिखते हैं।
सरगुजा के बतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ओपीडी में बैठे आयुष डॉक्टर द्वारा मरीजों से पर्ची लिखने के लिए पैसा लेने का मामला सामने आया है। pic.twitter.com/PqBmE3StJY
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) April 10, 2026
कार्रवाई से पहले ही ‘डैमेज कंट्रोल’ में जुटे
खबर सामने आते ही डॉक्टर हेमंत गुप्ता ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से छुट्टी ले ली है। आरोप है कि वह अपने अधिकांश समय का उपयोग खुद को बचाने की रणनीति तैयार करने में कर रहे हैं।
सरगुजा के बतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के OPD में अवैध वसूली और अव्यवस्था उजागर होने के बाद डॉक्टर को मिली कारण बताओ नोटिस। @SurgujaDist #CHCdoctor #patientexploitation pic.twitter.com/82kjw5cQsn
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) April 13, 2026
अस्पताल में डॉक्टरों की भारी कमी
- बतौली CHC लंबे समय से डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है।
- वरिष्ठ डॉक्टर गणेश बेक सेवानिवृत्त बीएमओ सीतापुर को अतिरिक्त प्रभार।
- आरएमए डॉक्टर अजहर मंसूरी और आयुष डॉक्टर हेमंत गुप्ता पर OPD निर्भर।
ऐसे में गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है। 42 ग्राम पंचायतों की स्वास्थ्य ज़रूरतें इसी केंद्र पर निर्भर होती हैं, जहां अब अवैध वसूली का मामला प्रबंधन की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्न खड़ा कर रहा है।
सबूत मौजूद, फिर भी कार्रवाई का इंतजार
वीडियो में डॉक्टर की ओर से पैसा लेना, वापस करना और माफी मांगना स्पष्ट दिख रहा है, लेकिन अभी तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जनता का सवाल है कि जब सबूत इतने स्पष्ट हैं, तो क्या डॉक्टर को ‘क्लीन चिट’ दी जा रही है?
(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)









