haribhoomi hindi news
कोंडागांव के टेंट व्यवसायी सुरेश चौहान की हत्या में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।

अमन खान- कोंडागांव। कोंडागांव पुलिस ने टेंट व्यवसायी सुरेश चौहान की हत्या के मामले का खुलासा कर दिया है। हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। 11 अप्रैल की रात से वह लापता था और उसकी स्कूटी विकासनगर में लावारिस हालत में मिली।

गुमशुदगी से शुरू हुई जांच, हत्या का हुआ खुलासा
दिनांक 12 अप्रैल 2026 को विकासनगर निवासी महेश चौहान ने थाना कोंडागांव में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका भाई सुरेश चौहान (53 वर्ष) 11 अप्रैल की रात से लापता है और उसकी स्कूटी विकासनगर में लावारिस हालत में मिली है। पुलिस ने गुम इंसान कायम कर तत्काल जांच शुरू की।

Tent Businessman Suresh Chauhan Murder

जांच के लिए बनी स्पेशल टीम
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (IPS) एवं पंकज चंद्रा (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चंद्रा, एसडीओपी रूपेश कुमार एवं डीएसपी नरेन्द्र पुजारी के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान संदेह के आधार पर सुरेश कुमार देवांगन (38 वर्ष) निवासी मरार पारा से पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया।

लालच बना हत्या की वजह
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने मृतक को अपने घर बुलाकर सोने की अंगूठी और पैसों के लालच में लोहे के खलबट्टे के मूसल से सिर पर प्राणघातक वार कर हत्या कर दी।

Tent Businessman Suresh Chauhan Murder

शव को मिट्टी में दबाकर छुपाया
हत्या के बाद आरोपी ने शव को स्कूटी में रखकर मरार पारा में मिट्टी के ढेर के पास ले जाकर दबा दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में शव का उत्खनन किया, जिसकी पहचान मृतक के भाई ने की।

आरोपी से बरामद हुए सबूत-

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से:

  • 02 नग सोने की अंगूठियां 1000 रुपये नगद
  • घटना में प्रयुक्त हथियार (मूसल)
  • बरामद कर जब्त किए हैं।
  • आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Tent Businessman Suresh Chauhan Murder

पुलिस की जांच टीम में ये थे शामिल
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, उप निरीक्षक राजीव गोटा, एएसआई राजकुमार कोमरा, आरक्षक अशोक मरकाम, बेदराम चंदेल तथा साइबर सेल के सुरेंद्र बघेल सहित पुलिस टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कोंडागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने एक गंभीर अपराध का खुलासा कर कानून-व्यवस्था के प्रति अपनी सक्रियता का परिचय दिया है।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)

7