haribhoomi hindi news
राजिम क्षेत्र के गांव जौन्दी में तीन दिवसीय मानस गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन में युवा भाजपा नेता किशोर देवांगन शामिल हुए। 

श्यामकिशोर शर्मा- नवापारा-राजिम। नवयुवक मित्र मंडली के द्वारा तीन दिवसीय मानस गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। श्री रामचंद्र जी के जयकारों से पूरा गांव राममय हो गया। मानस गान आयोजन में शामिल हुए युवा भाजपा नेता किशोर देवांगन ने सर्वप्रथम ग्रामवासियों के साथ प्रभु श्री राम जी की आरती की।

प्रतियोगिता में बतौर अतिथि शामिल युवा भाजपा नेता देवांगन ने कहा कि, धर्म और संस्कृति हमारे लिए सर्वोपरि है। हिंदू धर्म ही विश्व का सर्वश्रेष्ठ धर्म है। हमारे आने वाली पीढ़ी के लिए मानस गान का विशिष्ट महत्व है। प्रभु राम के त्याग, तपस्या व संघर्ष हम सभी लोगों के लिए एक उदाहरण है। भगवान की सच्ची सेवा ही हमारे जीवन का सबसे बड़ा काम है। हमारे जीवन को प्रभु की सेवा में समर्पित करने से हमे मोक्ष की प्राप्ति होती है।

Youth BJP leader Dewangan

जीवन में राम के आदर्शों को उतारने की जरूरत
देवांगन ने कहा कि, मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम हम सभी के आदर्श हैं तथा हमें अपने जीवन में उनके आदर्शों को उतारना चाहिए। जिस घर में रामायण की प्रति दिन आरती होती है, उस घर पर श्री राम की कृपा सदा बनी रहती है ।प्रभु राम का संपूर्ण जीवन मर्यादित है तथा उनके चरित्र पुरुषोत्तम है । प्रभु श्री राम जी के आशीर्वाद से हमारे गांव में सुख, समृद्धि ,यश ,कीर्ति वैभव व खुशहाली बनी हुई है। 

Youth BJP leader kishor Dewangan

राम ही जीवन का आधार : देवांगन
देवांगन ने कहा कि- राम ही ज्ञान है, राम ही सत्य है व राम ही जीवन का आधार है। उक्त आयोजन में गांव प्रमुख रंगनाथ साहू, रेवा राम निर्मलकर, गिरधारी लाल साहू, द्विज राम साहू, झड़ी राम ध्रुव, वरिष्ठ भाजपा नेता टीकम साहू, पूर्व सरपंच टोमन साहू, नवयुवक मित्र मंडली के अनिरुद्ध साहू, तोरण लाल साहू, ओम प्रकाश साहू, श्रवण साहू एवम समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)

7