haribhoomi hindi news
नगरी क्षेत्र के गट्टासिल्ली में आयोजित 70 वें महासभा में समाज ने किया छत्तीसगढ़ टॉपर प्रेमलता ध्रुव को सम्मानित। हजारों लोगों की उपस्थिति में मिली सराहना।

गोपी कश्यप- नगरी/सिहावा। आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज द्वारा ग्राम गट्टासिल्ली में आयोजित 70वें महासभा में नगर पंचायत नगरी की प्रतिभाशाली बेटी प्रेमलता ध्रुव को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। प्रेमलता ने वर्ष 2024 में एमएससी (होम साइंस) अंतिम वर्ष की परीक्षा में पूरे छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर समाज और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।

सीमित संसधनों में हासिल की सफलता
यह सफलता केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि संघर्ष और दृढ़ संकल्प की प्रेरणादायक कहानी भी है। पिता स्वर्गीय मन्नू लाल ध्रुव के असामयिक निधन के बाद उनकी माता श्रीमती गीता ध्रुव ने कठिन परिस्थितियों में मेहनत-मजदूरी कर अपनी बेटी को शिक्षित किया।

topper Premlata Dhruva

सीमित संसाधनों के बावजूद प्रेमलता ने अपनी लगन और मेहनत से यह मुकाम हासिल किया, जो आज समाज के लिए गर्व का विषय बन गया है। महासभा में समाज के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने प्रेमलता को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

इनकी मौजूदगी में हुआ सम्मान
इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष सुरेंद्र ध्रुव, उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोरी, कोषाध्यक्ष सुरेश ध्रुव, महासचिव नरेश छेदैहा, सहसचिव पुरन नेताम, वित्त सचिव मानिक नेताम, अंकेक्षक टीकम गंगेश सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन—कैलाश मरई, नारद ध्रुव, हीरालाल पडोटी, रामस्वरूप सामरथ, चिंता राम मंडावी, जागेश्वर ध्रुव, अमर सिंह मरकाम, चिंतामणि मरकाम, केदारनाथ मंडावी, हेमराज कुंजाम, रामप्रीत ध्रुव, सियाराम नेताम, संत मरकाम, रामजी मरकाम, मदन मरकाम, सीताराम नेताम, स्कंद ध्रुव, नीलु छेदैहा, महेंद्र सोरी सहित हजारों की संख्या में समाजिक जन उपस्थित रहे।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)

7