गोपी कश्यप- नगरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नगरी में स्थित एक प्रतीक लॉज में सोमवार को विशेष जीएसटी सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण और जीएसटी नियम के बारे में जानकारी दी गई।
इस बैठक में मुख्य रूप से ई-वे बिल, जीएसटी कंपोजिशन स्कीम और रेगुलर जीएसटी से जुड़े विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जीएसटी विभाग धमतरी के सीनियर सर, मैडम के द्वारा जानकारी गई दी। सेमिनार का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों को नए नियमों के प्रति जागरूक करना और व्यापार में सुगमता लाना था।

ये लोग रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में नगरी के जीएसटी सलाहकार रूपनारायण साहू, व्यापारी संघ की ओर से आर. के टाइल्स मालिक रूपेंद्र साहू, यमन साहू महाकाल कार श्रृंगार बैस, बसंत हिरवानी, चंद्रशेखर नेताम, तरूण साहू, तारज, अरिहंत इलेक्ट्रॉनिक राहुल जैन, मिर्जा इंजीनियरिंग, कमलेश फर्नीचर मार्ट सांता एंटरप्राइजे, विजय इलेक्ट्रॉनिक, किरण इंटरप्राइजेज गिरजा शंकर नाग कृषक, राहुल साहू केएल इंटरप्राइजेज कर्मा मेडिकल कौशल गंजीर एन .के. ट्रेडर्स साहू ने सक्रिय सहभागिता निभाई। साथ ही बड़ी सख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)








