haribhoomi hindi news
उज्जैन में गैंगवार के चलते हिस्ट्रीशीटर का घर पेट्रोल डालकर जलाया, CCTV में कैद वारदात, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस।

उज्जैन में एक हिस्ट्रीशीटर के घर को बदमाशों ने पेट्रोल डालकर जला दिया। मामला दो गैंग के बीच चल रही पुरानी रंजिश का है। घटना 11 अप्रैल को हुई लेकिन इसका वीडियो सोमवार को सामने आया है। एक बदमाश ने घर में पेट्रोल डाला और दूसरे ने माचिस से आग लगा दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस जांच में जुटी
बदमाशों द्वारा की गई पूरी हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई। बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर रौनक गुर्जर के मकान में आग लगाई है। बदमाशों के हाथ में चाकू और दूसरे हथियार भी थे। चिमनगंज मंडी थाने के टीआई का कहना है कि, सीसीटीवी फुटेज देखकर आरोपियों की तलाश की जा रही है। इन आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। जो लोग आग लगाने आए थे वे यशवेंद्र उर्फ छम्बू बुंदेला गिरोह के हैं। इस गैंग की रौनक गुर्जर गैंग से पुरानी दुश्मनी है।

देखिए वीडियो

फायरिंग भी की गई
बताया जा रहा है कि, पेट्रोल फैलने के कारण कुछ बदमाशों के कपड़ों में भी आग लग गई थी। इसके बाद वे तेजी से भागकर वहां से निकल गए। कुछ बदमाश बाइक पर मुंह ढककर आए थे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यहां फायरिंग भी हुई है। जिस समय यह सब हुआ तब एक मां अपनी बेटी के साथ वहां से गुजर रही थीं। उन्होंने बदमाशों को देखा तो घबरा गए। गनीमत रही कि, दोनों सही सलामत हैं। 

बीते सालों में काफी बढ़ गई है गैंगवॉर
दोनों गैंग के बीच दुश्मनी की बड़ी वजह हफ्ता वसूली और मारपीट है। इन्हीं मसलों को लेकर कई बार रौनक गुर्जर और जीतू बुंदेला की गैंग आपस में भिड़ चुके हैं। जीतू बुंदेला अब जेल में है। उसका बेटा छम्बू बुंदेला अब गैंग को संभाल रहा है। बीते कुछ सालों में दोनों गैंग के बीच आपसी झड़प काफी बढ़ गई है। दोनों ही गैंग के लोगों पर कई संगीन अपराध करने का आरोप है।

(मध्यप्रदेश के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें epaper haribhoomi या शानदार अनुभव के लिए प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)

7