haribhoomi hindi news
मुरैना वनरक्षक हत्याकांड में 10 हजार रुपए का इनामी मुख्य आरोपी विनोद कोरी अहमदाबाद से गिरफ्तार। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।

मुरैना में वनरक्षक हरिकेश गुर्जर हत्याकांड का मुख्य आरोपी विनोद कोरी अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। कोरी पर 10 हजार रुपए का इनाम था। मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।

बताया जा रहा है कि, पिछले 5 दिनों से लगातार कई टीमें अलग-अलग राज्यों में सर्च ऑपरेशन चला रही थीं। एमपी पुलिस ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत कई शहरों में दबिश दी थी। आखिरकार अहमदाबाद में आरोपी का सुराग मिला और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब आरोपी को अहमदाबाद से मुरैना ला रही है, जहां उससे पूछताछ कर पूरे मामले के अन्य पहलुओं का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: मुरैना वनरक्षक हत्याकांड, 54 घंटे बाद एक आरोपी गिरफ्तार

बता दें कि, रविवार को पुलिस ने वनरक्षक हरिकेश गुर्जर हत्याकांड में आरोपी पवन तोमर को गिरफ्तार किया था। सोमवार को उसे न्यायलय में पेश करते हुए रिमांड पर लिया गया। 
इसके पहले दिमनी पुलिस ने 10 अप्रैल को मर्डर केस में एक अन्य आरोपी सोनू चौहान को गिरफ्तार किया था।

वन रक्षक पर चढ़ा दी थी ट्रैक्टर-ट्रॉली 
8 अप्रैल को अवैध रेत परिवहन की सूचना मिलने पर वन विभग की 6 सदस्यीय टीम दिमनी थाना क्षेत्र में पहुंची थी। टीम को देखकर ट्रैक्टर ट्रॉली से रेत ले जा रहे आरोपी ड्राइवर विनोद कोरी ने भागने की कोशिश की। रानपुर गांव चौराहे पर वन रक्षक हरकेश गुर्जर ने उसे रोकने की कोशिश की तभी आरोपी ड्राइवर आगे बढ़ा और ट्रैक्टर-ट्रॉली वन रक्षक पर चढ़ा दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।

(मध्यप्रदेश के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें।  यहां क्लिक करें epaper haribhoomi या शानदार अनुभव के लिए प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)

7