haribhoomi hindi news
मुरैना में वनरक्षक हरकेश गुर्जर हत्याकांड में 54 घंटे बाद एक आरोपी गिरफ्तार। 2 आरोपी फरार, ट्रैक्टर से कुचलकर की गई थी हत्या।

मध्यप्रदेश के मुरैना में हुए वनरक्षक हत्याकांड को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि, दिमनी पुलिस ने वन रक्षक हरकेश गुर्जर मर्डर केस में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में तीन लोगों आरोपी बनाया गया है। अब भी दो लोग फरार हैं।

हत्याकांड के 54 घंटे बाद पुलिस ने एक आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सोनू चौहान के रूप में हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह भाजपा युवा मंडल दिमनी का मंत्री है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करके थाने पहुंची है। ट्रैक्टर से वन रक्षक को कुचलने वाला विनोद कोरी और ट्रैक्टर मालिक पवन तोमर अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

वन रक्षक पर चढ़ा दी थी ट्रैक्टर-ट्रॉली 
8 अप्रैल को अवैध रेत परिवहन की सूचना मिलने पर वन विभग की 6 सदस्यीय टीम दिमनी थाना क्षेत्र में पहुंची थी। टीम को देखकर ट्रैक्टर ट्रॉली से रेत ले जा रहे आरोपी ड्राइवर विनोद कोरी ने भागने की कोशिश की। रानपुर गांव चौराहे पर वन रक्षक हरकेश गुर्जर ने उसे रोकने की कोशिश की तभी आरोपी ड्राइवर आगे बढ़ा और ट्रैक्टर-ट्रॉली वन रक्षक पर चढ़ा दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें: मुरैना वनरक्षक हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट सख्त, 13 अप्रैल को सुनवाई, अवैध खनन पर निर्देश संभव

कलेक्टर, एसपी मौके पर पहुंचे
पेट्रोल-पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज में आरोपी ड्राइवर की तस्वीर कैद हो गई है। मामले की सूचना मिलने पर कलेक्टर, एसपी और डीएफओ मौके पर पहुंचे थे। अधिकारियों ने टीम के अन्य सदस्यों से बात की। मौके पर मौजूद लोगों से भी जानकारी ली गई।

(मध्यप्रदेश के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें।  यहां क्लिक करें epaper haribhoomi या शानदार अनुभव के लिए प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)

7