haribhoomi hindi news
उज्जैन में देर रात नाबालिग पर फायरिंग, स्कूटी सवार बदमाशों ने बनाया निशाना। पुलिस गैंगवार एंगल से जांच कर रही है।

Ujjain News: मध्यप्रदेश के उज्जैन में देर रात फायरिंग हुई। बताया जा रहा है कि, गोलीबारी में एक नाबालिग घायल हुआ है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए गैंगवार एंगल से जांच में जुटी है। गोलीबारी की यह घटना देर रात 12 बजे ज्ञानेश्वरी ब्रिज पर हुई है। डॉक्टर्स द्वारा इलाज के बाद नाबालिग फिलहाल ठीक है।  

ज्ञानेश्वरी ब्रिज पर गोलीबारी में घायल हुए नाबालिग की पहचान अतीक माहुरकर के रूप में हुई है। उसने बताया कि, वह घर लौट रहा था। तभी स्कूटी सवार दो युवक आए और उस पर कट्टा तान दिया। झूमाझपटी के बाद बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली अतीक की जांघ को छूटे हुए निकल गई।

एक हमलावर की पहचान आला बाथम के रूप में हुई है। उसके साथ आया दूसरा युवक कौन था अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। दोनों बदमाश मोहन नगर के रहने वाले हैं। मामला पुलिस के संज्ञान में आया है।

पुलिस का कहना है कि, घायल नाबालिग का संबंध शहर के कुछ आपराधिक तत्वों से है। टीआई विवेक कनोड़िया के अनुसार अतीक कुख्यात बदमाश रौनक गुर्जर का साथी है। रौनका की गैंग का जेतू बुंदेला गैंग से पुराना विवाद है। इस ऐंगल से भी मामले की जांच की जा रही है।

(मध्यप्रदेश के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें।  यहां क्लिक करें epaper haribhoomi या शानदार अनुभव के लिए प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)

7